BJP Press Release regarding Opposition's Attack on Media


14-09-2023
Press Release

 

घमंडिया गठबंधन द्वारा मीडिया के दमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति 

 

घमंडिया गठबंधन में शामिल I.N.D.I. एलायंस के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार और उन्हें धमकाने का लिया गया निर्णय घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने ऐसा निर्णय लेकर अपनी दमनकारी, तानाशाही और नकारात्मक सोच को ही प्रदर्शित किया है। भारतीय जनता पार्टी I.N.D.I. एलायंस के इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम की घनघोर निंदा करती है।

 

भारतीय जनता पार्टी ऐसी विकृत सोच का घोर विरोध करती है जो विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोके। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार का धृष्टता से एलान उनकी इमरजेंसी वाली सोच को ही दर्शाता है। हम सब जानते हैं कि अतीत में भी इसी तरह से आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का गला घोंटा गया था। आज भी घमंडिया गठबंधन के दल उसी अराजकवादी और इमरजेंसी वाली सोच के तहत काम कर रही है।

 

I.N.D.I. एलायंस द्वारा मीडिया को खुलेआम धमकी देना देश की जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश जैसा है। इससे ये भी प्रतीत होता है कि घमंडिया दलों में सच का सामना करने की हिम्मत नहीं है। साथ ही, यह भी प्रतीत होता है कि घमंडिया गठबंधन किसी बाहरी दवाब में मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। देश में लोकतंत्र है, किसी को भी प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। घमंडिया गठबंधन हताश और निराश है।

 

भारतीय जनता पार्टी मीडिया संस्थानों और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित सभी पत्रकारों से आग्रह करती है कि आप ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ऐसी विकृत सोच का विरोध करें। सभी पत्रकार साथी घमंडिया गठबंधन के दलों की ऐसी तानाशाही मानसिकता के आगे बिलकुल न डरते हुए बिना FEAR और FAVOUR के उच्च भारतीय मूल्यों का पालन करते हुए ऐसी निकृष्ट सोच का बहिष्कार करें।

 

(अनिल बलूनी)

राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, भाजपा

 

To Write Comment Please लॉगिन