Salient points of the press conference of senior BJP leader & Hon'ble Union Minister Shri Rajeev Chandrasekhar


द्वारा श्री राजीव चंद्रशेखर -
14-10-2023
Press Release

 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव चंद्रशेखर की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

कांग्रेस पार्टी की गांरटी सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार की है। कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में भ्रष्टाचार का एटीएम बनकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है और कांग्रेस तेलंगाना सहित अन्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खर्च कर रही है।

****************

ठेकेदार अंबिकापति के घर से इनकम टैक्स की छापेमारी में 42 करोड़ रुपए बरामद की गई। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ठेकेदार आर. अंबिकापति ने वर्ष 2022 में भाजपा की सरकार को बदनाम करने का ड्रामा किया था।

****************

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ओर से ठेकेदार अंबिकापति ने वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखाकर समाज में भ्रम फैलाया था कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार 40 प्रतिशत की सरकार है, जो कांग्रेस की झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीतिक रणनीति थी।

****************

अंबिकापति के पिता कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं और उनकी पत्नी के भाई भी कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना और दिल्ली में बैठे कांग्रेस के प्रथम परिवार के लिए भ्रष्टाचार का एटीएम बनना।

****************

जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है या कांग्रेस पार्टी की नयी गठबंधन I.N.D.I. एलायंस के घटक दलों की सरकार जिन प्रदेशों में है, वहां जनता की गाढ़ी  कमाई लूटा जा रहा है, चाहे झारखंड में I.N.D.I. एलायंस के घटक दल सीएम हेमंत सोरेन की सरकार हो, या राजस्थान या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार।

****************

कांग्रेस की राजनीति तीन आधार पर टिकी हुई है। पहला आधार - फर्जी वादे, दूसरा अधार - झूठ और भ्रम की राजनीति और तीसरा आधार -  भ्रष्टाचार। अंबिकापति के घर छापेमारी के बाद बरामद करोड़ों रुपए स्पष्ट करता है कि कर्नाटक में ‘I.N.D.I. लूटो यात्राजोर-शोर से चल रही है।

****************

कर्नाटक की जनता परेशान हो रही है, सीएम के सिद्धारम्मैया और डीके शिवकुमार के भ्रष्टाचार निरंतर बढते जा रहे हैं और दिल्ली में बैठे कांग्रेस काप्रथम परिवारभ्रष्टाचार की गंगा में स्नान कर रहा है।

****************

कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता को गुमाराह किया था, ठीक वैसे ही, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रणनीति अपना रही है।

****************

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. राजीव चंद्रशेखर ने आज केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कर्नाटक में ठेकेदार आर. अंबिकापति और पूर्व कांग्रेस पार्षद अश्वत्थम्मा के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ो रुपए बरामद होने पर कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी है- भ्रष्टाचार। कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में भ्रष्टाचार का एटीएम बनकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है और तेलंगना सहित अन्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खर्च कर रही है।

 

डॉ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ठेकेदार अंबिकापति के घर से कल शुक्रवार को इनकम टैक्स की छापेमारी में 42 करोड़ रुपए बरामद की गई। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ठेकेदार आर. अंबिकापति ने वर्ष 2022 में भाजपा की सरकार को बदनाम करने का ड्रामा किया था। ड्रामा के पीछे अंबिकापति का मकसद करोड़ोंरुपए कमाना था।

 

ठेकेदार आर अंबिकापति और कांग्रेस पार्टी के गहरे रिश्ते को उजागर करते हुए डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि अंबिकापति के पिता कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं और उनकी पत्नी के भाई भी कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक इसी ठेकेदार अंबिकापति ने वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखाकर समाज में भ्रम फैलाया था कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार 40 प्रतिशत की सरकार है, जो कांग्रेस की झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीतिक रणनीति थी। दुर्भाग्यवश, कर्नाटक की जनता कांग्रेस की झूठी राजनीति से भ्रमित हो गई और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन गई।

 

डॉ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना और दिल्ली में बैठे कांग्रेस के  प्रथम परिवार के लिए भ्रष्टाचार का एटीएम बनना है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है या कांग्रेस पार्टी की नयी गठबंधन I.N.D.I. एलायंस के घटक दलों की सरकार में जिन प्रदेशों में है, वहां जनता की गाढ़ी कमाई लूटा जा रहा है, चाहे झारखंड में I.N.D.I. एलायंस के घटक दल सीएम हेमंत सोरेन की सरकार हो, या राजस्थान अथवा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार।

 

कांग्रेस पार्टी को बेनकाब करते हुए डॉ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तीन आधार पर टिकी हुई है। पहला आधार - कांग्रेस पार्टी फर्जी वादे पर टिकी है। कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है, उसे कभी पूरा नहीं करती है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बनी कांग्रेस सरकार के दौरान इसकी पुष्टि हो गयी। दूसरा अधार - कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की राजनीति पर टिकी हुई है। कांग्रेस पार्टी झूठ बोलती है और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करती है। तीसरा आधार - कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना है, जो उनके डीएनए में शामिल है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक सहित जिन राज्यों में सत्ता में आयी है उस प्रदेष में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी।

 

डॉ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास देश के विकास, युवाओं को रोजगार देने, गरीबों के जनकल्याण या राष्ट्र के भविष्य के लिए कोई नीति, योजना, या विजन नहीं है।  कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता को गुमाराह किया था, ठीक वैसे ही, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रणनीति अपना रही है।

 

कर्नाटक की स्थिति पर डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि ठेकेदार अंबिकापति कांग्रेस पार्टी की सरकार आज गुहार लगा रहा है कि उनके कामों का भुगतान नहीं हो रहा है। कर्नाटक सरकार उनके निर्माण कार्यों का भुगतान कर दे। वहीं, कर्नाटक के सीएम के सिद्धारम्मैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने स्वयं ही कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गांरटी सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार की है। कांग्रेस पार्टी सहित देश के परिवारवादी और भ्रष्टाचारी पार्टियों ने देश में I.N.D.I. एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन बनाया है। उनका एकमात्र लक्ष्य I.N.D.I. लूटो यात्रा है। अंबिकापति के घर छापेमारी के बाद बरामद करोड़ों रुपए स्पष्ट करता है कि कर्नाटक में I.N.D.I. लूटो यात्रा जोर-शोर से चल रही है।

 

डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली में बैठे परिवार के लिए कर्नाटक एक एटीएम बनकर रह जाएगा। दुर्भाग्यवश, भाजपा के दावे सही साबित हुए, कर्नाटक की जनता परेशान हो रही है, सीएम के सिद्धारम्मैया और डीके शिवकुमार के भ्रष्टाचार निरंतर बढते जा रहे हैं और दिल्ली में बैठे कांग्रेस काप्रथम परिवारभ्रष्टाचार की गंगा में स्नान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आर अंबिकापति एकमात्र ठेकेदार या व्यक्ति नहीं है बल्कि ऐसे हाजाओरन लोग हैं, जो भ्रष्टाचार घपले-घोटाले में संलिप्त हैं। आने वाले दिनों में उनका भी चेहरा बेनकाब होगा।

 

कांग्रेस करप्शन का उदाहरण देते हुए डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि मैसूर में रहने वाले पंडित राजीव तारानाथ जी विष्व प्रसिद्ध सरोद वादक हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पंडित तारानाथ को दशहरा के अवसर पर सरोद वादन के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद कर्नाटक सरकार के कला संस्कृति विभाग के अधिकारी पंडित राजीव तारानाथ से मुलाकात करके कहते हैं कि उनकी फीस बढ़ायी जाएगी, किन्तु बढ़ी हुई फीस उन्हें अधिकारियों को देना होगा, ताकि बढ़ी हुई फीस राशि मंत्री जी को पहुंचाया जा सके। इसके बाद बाद पंडित तारानाथ जी ने मीडिया में घोषणा कर दी कि वे दशहरा के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित I.N.D.I. एलायंस की अन्य पार्टियां भी भ्रष्टाचार के मामले में आकंठ डूबी है। झारखंड में I.N.D.I. एलायंस के सहयोगी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख एवं सीएम हेमंत सोरेन पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कल ही हाईकोर्ट में ईडी के समन के खिलाफ याचिका दायर की थी। ईडी ने भ्रष्टाचार के मामले में सीएम हेमंत सोरेने का तलब किया है। इसी तरह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सहयोगियों के घरों में पेपर लीक मामले में छापेमारी शुरू हो गयी है।

 

डॉ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एकमात्र गारंटी है- करप्शन। कर्नाटक में और कांग्रेस शासित अन्य प्रदेशों में भी करप्शन दिखने लगा है। कर्नाटक में भ्रष्टाचार से कमाई की जा रही है और भ्रष्टाचार के उन पैसे को तेलंगाना और अन्य प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में खर्च किया जा रहा है।

 

*********************

 

To Write Comment Please लॉगिन