Salient points of speech of BJP National President Shri J.P. Nadda addressing road shows in Mandya & Chikkaballapura (Karnataka)


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
06-05-2023
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा मांड्या और चिक्कबल्लापुरा में आयोजित भव्य रोड शो में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

       कर्नाटक की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को राज्य में फिर से विजयी बनाने का दृढ़ निश्चय कर लिया है। गलत जगह पर बटन दबता है तो विकास ठप्प पड़ जाता है लेकिन भाजपा पर बटन दबता है तो डबल स्पीड से विकास होता है।

 

       कर्नाटक विधान सभा चुनाव में एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है जिसका मकसद कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाना है तो वहीं दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्होंने हमेशा धर्म, जाति, संप्रदाय और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने के लिए तत्पर रहे। कांग्रेस ने हमेशा उत्तर-दक्षिण के नाम पर देश को बांटा, जातिवाद की राजनीति की, धर्म की राजनीति की।

 

       कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, अनाचार और वंशवाद की फैक्ट्री है। सिद्धारमैया की सरकार  के समय शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, 400 करोड़ रुपये का मालप्रभा घोटाला, अरकावती घोटाला, बेंगलुरु वृहद् महानगरपालिका, आरओ मशीन घोटाला, स्टील फ्लाईओवर घोटाला सहित जाने कितने घोटाले हुए। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।

 

       कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे स्तर तक कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में हैं या बेल पर बाहर हैं। ये लोग किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं? कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बेल पर हैं, राहुल गाँधी स्वयं भ्रष्टाचार के मामले में जेल से बेल पर हैंकांग्रेस जहाँ रहेगी, भ्रष्टाचार और अनाचार फैलाएगी। कर्नाटक को भ्रष्टाचार मुक्त रखना है तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिलाना होगा और डबल इंजन की सरकार बनानी होगी।

 

       कर्नाटक में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही, तब-तब हर साल नए-नए भ्रष्टाचार सामने आये। सिद्धारमैया सरकार में घोटाले पर घोटाले हुए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सिद्धारमैया सरकार में लगभग 35 हजार करोड़ रुपए के घोटाले हुए। उन्हें इस पर कर्नाटक की जनता को जवाब देना होगा।

 

       कांग्रेस का मकसद कर्नाटक की सत्ता में इसलिए आना है ताकि प्रदेश को कांग्रेस की एटीएम मशीन बना कर कर्नाटक के लोगों के पैसे को ट्रांसफर किया जा सके। कांग्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। कांग्रेस-जेडीएस की सरकार ने यशस्विनी और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी गरीब हितैषी योजनाओं को रोकने का पाप किया था।

 

       सिद्धारमैया सरकार ने भी मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अटकाया, लटकाया और भटकाया। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के विकास को रोकने का काम करती है जबकि भाजपा कर्नाटक को देश में सबसे आगे रखने के लिए काम करती है। इसलिए आप भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाएं।

 

       भाजपा सरकार ने असंवैधानिक रूप से दिए गए 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को ख़त्म कर दलितों, आदिवासियों, लिंगायतों और वोक्कालिगा समुदाय के आरक्षण में वृद्धि की जबकि कांग्रेस कह रही है कि उनकी सरकार आने पर मुस्लिमों को 6 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना चाहती है।

 

       कांग्रेस बताये कि वह एससी, एसटी, लिंगायत और वोक्कालिगा - किसके आरक्षण में से कटौती करेगी? भाजपा, कांग्रेस की नापाक चाल को कभी भी कामयाब नहीं होने देगी। हम एससी, एसटी, लिंगायत और वोक्कालिगा समाज को मिले आरक्षण को कम नहीं होने देंगे।

 

       कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को विषैला सांप कहते हैं। ये दर्शाता है कि उनकी मानसिकता क्या है। कांग्रेस वैचारिक दिवालियेपन की शिकार हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जब भी इस तरीके के शब्द इस्तेमाल किया जाता है तब देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़ी हो जाती है। इस बार कर्नाटक की जनता भी लोकतांत्रिक माध्यम से ऐसे अशोभनीय बयान देने वाले लोगों को करारा सबक सिखाएगी।

 

       कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार के समय प्रतिबंधित संगठन पीएफआई पर से कई केस वापस ले लिए गए थे। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने कई पीएफआई एक्टिविस्टों को छोड़ा भी गया था। सिद्धारमैया ने पीएफआई जैसे संगठन के संरक्षक की तरह काम किया है। ऐसी देश विरोधी और कर्नाटक विरोधी कांग्रेस सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में आने नहीं देना है, ऐसा कर्नाटक की जनता ने ठान लिया है।

 

       हम लोगों के बीच विकास की बात करते हैं, कांग्रेस केवल और केवल एक परिवार की बात करती है। भाजपा के नेता जनता के बीच जाते हैं तो अपने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते नहीं थकते हैं जबकि कांग्रेस के नेता लोगों के बीच जाते हैं तो वे केवल ये कह सकते हैं कि हमने इसको बांटा, उसको बांटा।

 

       कांग्रेस को चुनाव नजदीक आने पर आज लिंगायत समाज की बहुत चिंता हो रही है। लेकिन कांग्रेस को याद होना चाहिए कि किस तरह पूर्व मुख्यमंत्री निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटील जी को मुख्यमंत्री पद से बेइज्जत करके निकाला गया था। आज कांग्रेस लिंगायत समाज का हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा लिंगायत समाज का अपमान ही किया है।

 

       भाजपा सरकारों की कार्यसंस्कृति विकास की कार्यसंस्कृति है। हुबली में दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म बन रहा है। बेलगावी में रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री कर्नाटक में लग रही है। कई एयरपोर्ट बनाये गए हैं। कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बना है। यह कर्नाटक की बदलती तस्वीर है।

 

       कर्नाटक में बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे बना, धारवाड़ में आईआईटी बानी, हंपी मॉडल रेलवे स्टेशन बना। धारवाड़ और हुबली दोनों स्मार्ट सिटी की सूची में है। यहाँ हजारों करोड़ों रुपये की योजनाएं आ रही हैं। धारवाड़ से बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। आज एफडीआई में सबसे अधिक निवेश कर्नाटक में हो रहा है।

 

       ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस में कर्नाटक देश के अग्रणी राज्यों में है। स्टार्ट-अप में कर्नाटक सबसे आगे है। इनोवेशन बिजनेस में कर्नाटक सबसे आगे है। ये विकास के नए आयाम हैं। अपने कमल का बटन दबाया है तो विकास आपके घर तक पहुंची है।

 

       हमारे वरिष्ठ नेता श्री बी एस येदियुरप्पा जी ने और हमारे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जी ने कर्नाटक के गरीबों एवं किसानों की चिंता की है। रायता बंधु अभियान के तहत कर्नाटक के लगभग 11 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। किसान, आदिवासी, बुनकर बच्चों का भाग्य इससे बदल रहा है।

 

       कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य से सिर्फ 17 लाख किसानों के नाम केंद्र सरकार के पास भेजे गए थे लेकिन जब भाजपा की सरकार आयी, तब से राज्य के लगभग 54 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

 

*****************

 

 

To Write Comment Please लॉगिन