Salient points of speech : Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda while inaugurating Nagaland State BJP Office virtually


14-11-2022
Press Release

  

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नागालैंड के प्रदेश भाजपा कार्यालय के उद्घाटन (वर्चुअल) किया और नागालैंड भाजपा के सदस्यता अभियान को लॉन्च किया

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सोमवार को वर्चुअली नागालैंड के प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया और इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार का केंद्र और पूर्वोत्तर को भाजपा का गढ़ बनाने का आधार केंद्र बताया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नागालैंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along), नागालैंड के उप-मुख्यमंत्री श्री वाई पेट्टन (Y Patton), केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महासचिव श्री शिव प्रकाश, पूर्वोत्तर के भाजपा कोऑर्डिनेटर डॉ संबित पात्रा, को-कोर्डिनेटर श्री ऋतुराज सिन्हा, नगालैंड से भाजपा की सांसद श्रीमती एस फान्गनॉन कोन्याक (S Phangnon Konyak) और नागालैंड के संगठन मंत्री श्री अभय गिरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय, नागालैंड एवं अन्य जगहों से वर्चुअली जुड़े थे।

 

       हमारे लिए कार्यालय ऑफिस नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार का केंद्र होता है। हमारे मनीषी नेताओं ने, अथक परिश्रमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निःस्वार्थ भाव से अपना पूरा जीवन पार्टी के उत्थान में अर्पित कर दिया। यह कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जिसमें कार्यकर्ताओं की सुविधा की हर बात का ध्यान रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

 

       हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह लक्ष्य निर्धारित किया था कि देश के हर जिले में और हर प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का अपना सुव्यवस्थित कार्यालय होना चाहिए। इस मेगा प्लान को हमारे तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने पूरे मनोयोग से उतारा। 512 में से 237 कार्यालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि 153 जिला कार्यालय निर्माणाधीन हैं।

 

       1950 से जन संघ से जो हमारी यात्रा शुरू हुई थी, वह सफ़र भारतीय जनता पार्टी के रूप में आज निरंतर जारी है। हमारे लिए देश सबसे पहले होता है, पार्टी उसके बाद आती है औरस्व' सबसे अंत में आता है। आज 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।

 

       नागालैंड में भी भारतीय जनता पार्टी तेजी से आगे बढ़ी है। 2013 में जहाँ नागालैंड में हमारा वोट शेयर केवल 1.8 प्रतिशत था, जोकि 2018 में बढ़ कर 15% हो गया। आज नागालैंड में भाजपा के 3.3 लाख प्राथमिक सदस्य हैं।

 

       आज मैं नागालैंड भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को भी शुरू कर रहा हूँ। मैं इस इनिशिएटिव के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूँ एवं इस पहल की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूँ हमारा लक्ष्य पार्टी सदस्यता को नागालैंड में 4 लाख सदस्यों को जोड़ने का है। इसके लिए नागालैंड भाजपा ने 8298296060 नंबर शुरू किया है जिस पर मिस्ड कॉल (missed call) के जरिए नागालैंड के निवासी भाजपा से जुड़ सकते हैं।

 

       मैं नागालैंड की महान जनता से अनुरोध करता हूँ कि वे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ें और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। आप एकता और प्रगति के लिए भाजपा से जुड़ें।

 

       देश में लगभग सभी राजनीतिक दलों में परिवार ही पार्टी है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए पार्टी ही परिवार है। हमारा हर सदस्य भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा है। यही बाकी दलों में भाजपा में अंतर है। आदरणीय मनीषी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी, हमारे श्री लालकृष्ण आडवाणी जी, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी और श्री मुरली मनोहर जी जैसे अनगिनत महान नेताओं ने इस पार्टी को सींचा है।

 

       भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास में विश्वास रखती है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन और लास्ट माइल डिलीवरी में यकीन रखती है।

 

       देश में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के विचार और स्टैंड समय के साथ सत्ता-स्वार्थ में बदलते चले गए लेकिन केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी विचारधारा से डिगी नहीं। हमने जो संकल्प 1950 में लिया था, हम उस पर डटे रहे और उसे पूरा कर दिखाया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में धारा 370 ख़त्म हुआ और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना।

 

       नई शिक्षा नीति इंडिया नहीं बल्कि भारत की शिक्षा नीति है जो सबको आगे बढ़ने का समान अवसर देती है और अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर देती है। इसी तरह नेशनल हेल्थ पॉलिसी ने भी हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक नया आयाम दिया है।

 

       श्री नरेन्द्र मोदी सरकार प्रो-एक्टिव, प्रो-रेस्पोनिस्व और प्रो-रेस्पोंसिबल गवर्नमेंट है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने देश में पॉलिटिक्स ऑफ़ रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति स्थापित की है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजनीति में एंटी-इनकम्बेंसी की जगह प्रो-इनकम्बेंसी को स्थापित किया है जिसका परिणाम यह हुआ है कि जहाँ एक बार हमारी सरकार आती है, जनता बार-बार हमें ही सेवा का अवसर देती है।

 

       हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लुक ईस्ट नहीं, एक्ट ईस्ट की बात करते हैं, वे स्वयं लगभग 50 बार नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर आ चुके हैं। हर 15 दिन में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री पूर्वोत्तर का दौरा करते हैं और यहाँ के विकास कार्यों का जायजा लेते हैं।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बोडो आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में हुआ है। कार्बी-ओंगलॉन्ग समस्या का समाधान हमारी सरकार में हुआ है। त्रिपुरा में ब्रू-रियांग समझौता शांतिपूर्ण तरीके से लागू हो चुका है। नगा पीस एकॉर्ड को भी शांतिपूर्वक लागू किया गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच विवाद का भी शांतिपूर्वक निपटारा किया जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्य बंद, ब्लॉकेड और उग्रवाद से त्रस्त रहा करते थे लेकिन आज ये विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहे हैं। यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कालजयी नेतृत्व के कारण ही संभव हो रहा है।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद की घटनाओं में 80 फीसदी तक की कमी आई है। इसी तरह, मिलिटेंसी इन्सिडेंट्स में लगभग 74 प्रतिशत और सुरक्षा बल के जवानों के हताहत होने वाली घटनाओं में 75 फीसदी की कमी आई है। लगभग 66 फीसदी क्षेत्र से AFSPA को हटा दिया गया है। नागालैंड के 15 थानों और 7 जिलों से Disturbed Area Notification को वापस ले लिया गया है।

 

       गुवाहाटी में एम्स बन रहा है। पूर्वोत्तर मेंउड़ानके तहत 23 एयर रूट्स शुरू हुए हैं। मणिपुर में देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित हुई है। बांस को घास की श्रेणी में डाला गया है। नागालैंड में लगभग 4016 किमी रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। नागालैंड में नेशनल हाइवे को 2014 तक केवल 880 किमी था, उसे बढ़ा कर 1,547 किमी किया गया है। लगभग 100 साल बाद नागालैंड को दूसरा रेलवे स्टेशन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण मिला है।

 

       नागालैंड में हाइवे के लिए लगभग 3,235 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 1,063 किमी मार्ग की 55 परियोजनाओं के लिए नागालैंड को लगभग 11,711 करोड़ रुँपये दिए गए हैं। असम को कोहिमा से ब्रॉडगेज रेल रूट से जोड़ा जा रहा है। वन धन योजना से नागालैंड के लगभग 3.3 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। कोविड वैक्सीनेशन में नागालैंड ने शानदार काम किया है।

 

       नागालैंड में आयुष हेल्थ सेक्टर पर 100 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। कोहिमा में एक आयुष हॉस्पिटल बन रहा है। 70 करोड़ रुपये की लागत से एक आयुर्वेद हॉस्पिटल बन रहा है। पीएम कौशल विकास योजना से राज्य के 4,000 लोगों को लाभ हुआ है। आयुष्मान भारत से नागालैंड के लगभग 2.53 लाख परिवारों को लाभ हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश में लगभग 1.40 लाख शौचालय बने हैं और उज्ज्वला गैस योजना के तहत राज्य की लगभग 65,000 महिलाओं को लाभ पहुंचा है। गरीब कल्याण अन्न योजना से नागालैंड के लगभग 14 लाख लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है। पीएम आवास योजना के तहत नागलैंड में लगभग 55,000 आवास बने हैं।

 

       भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रों को अपने में समाहित किया है। ये हैं - सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदना और संवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सुरक्षित, समृद्ध और विकसित भारत का सपना लेकर चले हैं। हमें उनके हाथों को मजबूत करना है।

 

       मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूँ कि आप सब नागालैंड में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार कीजिये, हमारी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक ले जाइए और लोगों को पार्टी के साथ जोड़िये। हम नागालैंड सहित पूरे पूर्वोत्तर के जन-जन के कल्याण के लिए अहर्निश कार्य करते रहेंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

 

******************

To Write Comment Please लॉगिन