Salient points of speech of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing public meetings in Kangra & Hamirpur (Himachal Pradesh)


द्वारा श्री नरेंद्र मोदी -
10-11-2022
Press Release

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हिमाचल प्रदेश के चंबी (कांगड़ा) और सुजानपुर (हमीरपुर) में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान और सुजानपुर (हमीरपुर) में दो विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और हिमाचल प्रदेश की जनता से रिवाज बदलते हुए राज्य के सतत विकास के लिए एक बार पुनः विकास के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री जी ने चंबी मैदान में कांगड़ी भाषा में अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कांगड़ा से जुड़े अपने संस्मरण को याद किया और रथ यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने संगठन काल में उनके दायित्व के समय हिमाचल प्रवास के दौरान उपयोग की गई किशन कपूर की जीप का भी जिक्र किया और याद दिलाया कि वह टूटी हालत में भी गंतव्य तक पहुंचा देती थी।

 

       आज हिमाचल प्रदेश 21वीं सदी में विकास के जिस अहम् पड़ाव पर है, वहां उसे एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है जब हिमाचल में स्थिर सरकार होगी, उसके पास डबल इंजन की ताकत होगी, तो वह पुरानी चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई उंचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा ये काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती हैहिमाचल में इस बार भाजपा की सरकार की वापसी भी तय है और डबल इंजन की सरकार का तेज गति से दौड़ना भी तय है

 

       कांग्रेस कभी भी हिमाचल प्रदेश को एक स्थिर सरकार नहीं दे सकती है कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी है कांग्रेस, भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी है कांग्रेस विकास के कार्यों को रोकने की गारंटी है कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था जबकि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश के घर-घर को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास किया है

 

       भाजपा ने राजनीति में विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है आज भाजपा की पहचान सुशासन से है, गरीब कल्याण वाली नीतियों से है भाजपा जो कहती है उसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है।

 

       कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती कांग्रेस की सरकार गिने चुने राज्यों में ही रह गई है लेकिन वहां से भी विकास की नहीं बल्कि झगड़े और अपराध की ही खबरें आती हैं। अगर ऐसी पार्टी हो तो किसी भी राज्य का विकास हो ही नहीं सकता।

 

       जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है कांग्रेस एक बार सरकार से गई तो वापस नहीं आती। तमिलनाडु में 60 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। ओडिशा से कांग्रेस गायब हो रही है, तेलंगाना से कांग्रेस साफ़ हो रही है उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार के लोगों ने भी कांग्रेस को करीब 40 साल से सरकार में आने से रोक रखा है। नागालैंड में भी कांग्रेस 25 साल से चुनाव हार रही है। जनता ने त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस को आने नहीं दिया। दिल्ली, सिक्किम, नागालैंड जैसे कई ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है।

 

       भाजपा को जब जनता सेवा का अवसर देती है तो भाजपा हमेशा उनकी आशा एवं आकांक्षाओं पर खड़ा उतरती है। यही कारण है कि जनता भाजपा को बार-बार अपना आशीर्वाद देती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से अधिक बहुमत के साथ जनता ने भाजपा को विजयी बनाया। मध्‍य प्रदेश, गुजरात हरियाणा सहित कई राज्‍यों में भाजपा की सरकारें कई बार रिपीट हुई हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार एक बार फ‍िर से आई है। अब हिमाचल ने भी ठान लिया है कि कांग्रेस को दूर ही रखेंगे इसलिए, आज देवभूमि पुकार रही है कि भाजपा को फिर वापस लायेंगे, हर बूथ पर कमल खिलाएंगे

 

       हिमाचल प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि 5 साल बाद सरकार बदलने की परंपरा ने राज्य का नुकसान किया है। हिमाचल की जनता ने 5 साल पहले कांग्रेस की विदाई की थी, अब दोबारा लौटने नहीं देना है। कांग्रेस जैसे दल जब सरकार में होते हैं तो सोचते हैं कि 5 साल बाद सरकार बदलने वाली है, इसलिए उनका पूरा ध्यान विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार पर होता है। इस राजनीति को बदलने का बीड़ा भाजपा ने उठाया है। हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि लोग हमें बार-बार सेवा का अवसर दें ताकि हम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें, उनकी जिंदगी को आसान कर सकें।

 

       हम विकास के लिए, देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि वोटर हमें बार-बार अवसर दे इसलिए हम विकास के लिए, देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं

 

       कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने शासन काल में 2012 से 2017 के दौरान प्रदेश में सिर्फ 15 घर बनाए जबकि भाजपा की डबल इंजन वाली जयराम ठाकुर सरकार ने 10 हजार घर स्वीकृत किए जिसमें से 8 हजार बन गए हैं। हमने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की आयु कम कर दी। सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र ने पेंशन और बीमा योजना शुरू की। हमने किसानों, छोटे दुकानदारों को पेंशन योजना शुरू की और हिमाचल सरकार ने पेंशन की पात्रता आयु सीमा 80 साल से घटाकर 60 वर्ष की। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र सरकार विकास के लिए कितनी ही योजना चलाये, ये हिमाचल में लागू नहीं होने देंगे।

 

       मैं हिमाचल भाजपा को इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। यह घोषणा पत्र हिमाचल के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हिमाचल के विकास को नई गति देंगे।

 

       हिमाचल के पास तो विकास के दो-दो इंजन हैं। जब कोरोना आया तब हमने हिमाचल में टीकाकरण को बल दिया। हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य बना जहां कोने-कोने में टीकाकरण हुआ। केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की बीजेपी सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।

 

       यहाँ बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं। 5G के बल पर अब लोग घर बैठे दवाइयां मंगवा पाएंगे। 75 सालों में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी विस्तार के लिए कुछ नहीं किया। आज यहाँ कई सैक्ष्निक संस्थान बन चुके हैं, एम्स बना है, कई मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, ये सब भाजपा की देन है। हिमाचल में उद्योग को लेकर बहुत सम्भावनाएं हैं। औद्योगिक दृष्टि से भी हिमाचल आगे बढ़ रहा है।

 

       कांग्रेस ने हिमाचल को हमेशा ही धोखा दिया है। जब केंद्र में और हिमाचल प्रदेश में, दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस की सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में में खर्च को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए 90:10 के अनुपात को ख़त्म कर दिया था। हमारी सरकार ने आते ही फिर से हिमाचल के लिए 90:10 का फ़ॉर्मूला लागू किया। अर्थात् केंद्रीय योजनाओं में हिमाचल प्रदेश को अब केवल 10 प्रतिशत का भार वहन करना होता है जबकि 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

 

       केंद्र ने 10 लाख नौकरी देने का अभियान चला रखा है। जैसे ही हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी, रोजगार मेले लगेंगे। ऑप्टिकल फाइबर योजना से हिमाचल का कायाकल्प होगा। दूर दराज के गांव के स्कूलों में भी शहर के स्कूलों की तरह पढ़ाई सुलभ होगी। हिमाचल प्रदेश में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

 

       हमीरपुर के हमारे इस क्षेत्र में तो फौजी परिवारों का बाहुल्य है हमारे ये परिवार बहुत करीब से जानते हैं कि कांग्रेस का इतिहास किस तरह बड़ी-बड़ी बातों और झूओथी गारंटियों का रहा है यही कांग्रेस है जिसके राज में हमारे हमारे जवान के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी यही कांग्रेस है जिसके राज में हमारे सेना के जवान के पास बर्फ में इस्तेमाल होने वाले अच्छे जूते नहीं थे यही कांग्रेस है, जिसने वन रैंकवन पेंशन के नाम पर 40 साल तक लगातार धोखा दिया मैंने हिमाचल के फौजी परिवारों को वचन दिया था कि चाहे कुछ भी हो, हमवन रैंक, वन पेंशनलागू करके रहेंगे और हमने न केवल इसे लागू किया बल्कि इसका एरियर भी पूरे सम्मान के साथ दिया

 

       भाजपा की सरकार के लिए देश की सुरक्षा और सैनिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए, आज देश में ही आधुनिक अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया जा रहा है कांग्रेस ने रक्षा घोटालों का जो तौर-तरीका बना दिया था, उसको बदला गया है

 

       भाजपा ने महिलाओं के लिए इस बार एक अलग संकल्प पत्र जारी किया है इसमें बेटियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर प्रकार की सुख सुविधा को बढ़ावा देने का रोडमैप है ये दिखाता है कि भाजपा महिलाओं की समस्याओं और उनसे जुड़े विषयों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है जब माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल जाता है, उन्‍हें कोई नहीं हिला सकता। हम महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जन्म से मृत्यु तो उनका ख्याल रखने का प्रयास किया। बेटी के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में अवसर दिए हैं। डबल इंजन सरकार ने बेटियों के लिए अनेकों काम किए। इसलिए हिमाचल में रिवाज बदलने की जिम्मेदारी माताओं-बहनों ने संभाल ली है।

 

       जिस तरह से राष्ट्र रक्षा में हिमाचल प्रदेश में अग्रिम पंक्ति में खडा रहता है, उसी तरह से विकास के मामले में भी उसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा होना है हमें पूरे हिमाचल प्रदेश को पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करना है हमारी डबल इंजन वाली सरकार काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी, आपका आशीर्वाद चाहिए। हमने यह नहीं सोचा कि 5 साल बाद सरकार बदलेगी। हमारे लिए यहां का हरेक नागरिक ईश्वर का रूप है। ऐसे ही काम के लिए हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं।

 

****************************

To Write Comment Please लॉगिन