Salient points of the press conference of BJP National Spokesperson Shri Shehzad Poonawalla


by Shri Shehzad Poonawalla -
29-09-2023
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहजाद पूनावाला की प्रेस वक्तव्य के मुख्यबिन्दु

 

राजस्थान में रेड डायरी सीएम अशोक गहलोत सरकार के करप्शन से जुड़ा है, तो ब्लैक डिजिटल डायरी गहलोत सरकार में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने से जुड़ा है।

 

राजस्थान की राजनीति में लाल डायरी चर्चित है। लाल डायरी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले-काले कारनामों और भ्रष्टाचार के काले चिठ्ठे हैं। जब भी लाल डायरी की चर्चा होती है तो कांग्रेस के सीएम अशोक गहलोत बड़े ही असहज महसूस करते हैं। दूसरी ओर, ब्लैक डिजिटल डायरी में एक-एक प्रमाण है कि पिछले साढ़े चार सालों से राजस्थान की कानून व्यवस्था को किस प्रकार से ध्वस्त हुआ है।

 

जिस काल खंड भारतीय संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित किया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज देश में नारी शक्ति को वंदन कर रहे हैं और महिलाओं को संवैधानिक आधिकार दे रहे हैं।

 

देश में बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर राजस्थान की कांग्रेस सरकार में बलात्कारी बचाओ, अपराधी बचाओ और किसी प्रकार से सत्ता बचाओ अभियान चल रहा है।

 

ब्लैक डिजिटल डायरी की एक लड़की की जली हुई तस्वीर दिख रहा है। यह तस्वीर अफगानिस्तान या सूडान की नहीं है, बल्कि राजस्थान के जयपुर जिले में पापड़ा गाँव की है। इस तस्वीर देखने से लगता है कि जयपुर के पापड़ा में दिन-दहाड़े एक लड़की का अधजला शव मिलता है। उस पीड़ित लड़की के साथ क्या-क्या अत्याचार हुआ होगा, वह कल्पना भी नहीं की जा सकती है।  

 

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में एक महिला के साथ बर्बारता की जाती है, हाथ-पैर बांधकर पीड़िता का  चेहरे जला दिया गया। मॉं, माटी और मानुष के लिए पश्चिम बंगाल चर्चित है, किन्तु टीएमसी की सरकार में आज पश्चिम बंगाल बम, बुलेट और अन्याय की भूमि बन गयी है।

 

राजस्थान और पश्चिम बंगाल में जब बच्चियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार और निर्मम व नृशंस हत्याएं की जाती है, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाती मालीवाल सहित कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता खामोश हो जाते हैं, ऐसा क्यों? कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता कहाँ गायब हो जाते हैं?

रेप और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन “गिद्ध राजनीति” का हथियार बनाती है। जबकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता अन्य राज्यों में कोई घटना होने पर चीख-चीखकर हल्ला मचाते हैं और वहां जाकर राजनीतिक पर्यटन करते हैं। कुछ जगहों पर खामोश रह जाना और कुछ जगहों पर चयनात्मक आक्रोश दिखना, बहुत कुछ कहता है। क्या यह कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सत्ता सुखभोगने के लिए स्वार्थ की राजनीति है?

 

गांधी परिवार के प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में नारा लगाती है कि ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं।‘ लेकिन आज राजस्थान की महिलाएं कह रही हैं कि ‘लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं?’

 

राजस्थान में महिला शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार संबंधित सभी प्रमाण इस ब्लैक डिजिटल डायरी में है। महिलाएं चाहे दलित हो, या नाबालिग हो, या मासूम बच्ची हो, आज सबसे ज्यादा उत्पीड़न की घटनाएं राजस्थान में हो रही है।

 

पिछले चार-पांच दिनों के दौरान राजस्थान की घटनाओं को देखिए, एक तस्वीर राजस्थान के सीकर में दो दिन पहले की है, जिसमें सीकर में एक पंद्रह वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप किया जाता है। जिसकी उम्र खेलने एवं पढ़ने की है। गैंगरेप करने के बाद उस बच्ची की हत्या कर कुएं फेंक दिया जाता है।

 

डिजिटल डायरी की अगली तस्वीर राजस्थान के हनुमानगढ़ की है, जिसमें न्याय नहीं मिलने के कारण दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती है। 19-20 सितंबर को एक बलात्कार पीड़िता पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराती है। उस पीड़िता ने अपने उपर हुए अत्याचार के बारे में 164 में अपना ब्यान दर्ज कराती है। लेकिन राजस्थान पुलिस उस पीड़िता की शिकायत की अनसुना एवं अनदेखा करती है। वह पीड़ित महिला मजबूरन एसीपी आफिस जाकर धरना देती है। फिर भी अशोक गहलोत सरकार के  शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है, जबकि पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी रहती है। यह उस दिन की घटना है जब भारतीय संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो रहा था।

 

डिजिटल डायरी के वीडियो में बलात्कार पीड़ित महिला कह रही है कि वह पांच अगस्त 2023 को महिला थाना में जाकर शिकायत दर्ज करायी हूं, मेरा बयान भी दर्ज हो गया है किन्तु अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसपी आफिस में जाकर भी शिकायत की हूं और उसके बाद महिला थाने गयी थी तब मेरा आवेदन को फाड़ के मेरे मुहं पर फेक दिया गया। मुझसे महिला थाने में पुलिस कहती है कि तुम चाहती हो कि पांच दिनों में कार्रवाई हो जाए, ऐसा संभव नहीं है।

 

एक रेप पीड़िता से राजस्थान पुलिस इस तरह का व्यवहार करती है। दुर्भाग्य से बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या कर ली और वे आज हमलोगों के बीच में नहीं है।

 

भीलवाड़ा की वो तस्वीर सभी को याद है, जहां कोयले की भट्ठी से एक बच्ची का जले हुए शव के टूकड़े मिले। उस बच्ची के साथ बर्बरता करने के बाद काट दिया गया और उसके बाद उसे शव को भट्ठी में जला दिया गया।

 

करौली की रूह कंपाने वाली तस्वीर है, जहां एक 19 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया जाता है, और उसके बाद उस एसीड डालकर जलाया गया, यह सब करने के बाद बलात्कारियों ने पीड़िता की हत्या कर कुएं में फेंक देता है।

 

आज देश में राजस्थान बलात्कार और महिला उत्पीड़न मामले में नम्बर “वन” हो गया है, वही, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि राजस्थान में बलात्कार के ज्यादातर मामले फेक (फर्जी) है।

 

अशोक गहलोत कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल कहते हैं कि यह मर्दो का प्रदेश है, बलात्कार होना लाजिमी है।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री और मंत्री जब ऐसा बयान देंगे, तो राजस्थान पुलिस कैसे सुनिश्चित करेगी कि राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं नहीं हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित दस जिलों में से आठ जिले राजस्थान के है। कांग्रेस सीएम गहलोत जी लाल डायरी को नकारते रहते हैं, लेकिन इस ब्लैक डिजिटल डायरी को कैसे नकारेंगे?

 

कांग्रेस पार्टी के नेता महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और बडे़-बड़े दावे करते हैं। महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेता “गिद्ध  राजनीति’ करते हैं। देश में किसी भी महिला के साथ कोई भी अत्याचार की घटना हो तो उसे मुद्दे को उठाना ही चाहिए, किन्तु राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बलात्कार और उत्पीड़न होता है, तो कांग्रेस नेता चुप्पी साध लेते हैं।

 

राजस्थान में हाल के दिनों में हुए बच्चियों के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटनाएं हुई, किन्तु कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का एक भी बयान नहीं दिया और ना ही ट्वीट किया। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के बड़े-बड़े से प्रवक्ता भी चुप्पी साध लेते हैं।

 

जयपुर में बच्ची के साथ बलात्कार कर जला दिया गया, उस पर कांग्रेस पार्टी ने क्या बयान दिया? भीलवाड़ा में बच्चिं के साथ बलात्कार हुआ और हत्या कर दी गयी, उस पर कांग्रेस पार्टी ने क्या बयान दिया? करौली में महिला को निर्वस्त्र किया गया, उस पर कांग्रेस पार्टी ने क्या बयान दिया? 

 

राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र गुढा महिला सुरक्षा को लेकर विधानसभा में बोलना चाहते हैं तो उन्हें अगले बर्खास्त कर दिया जाता है।

 

कांग्रेस के विधायक दिव्या मदेरणा कहती हैं कि मैं खुद असुरक्षित हूं, बाकी महिलाओं के बारे क्या कहें। महेष जोशी के बेटे पर रेप करने का संगीन आरोप लगा था, किन्तु राजस्थान पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में दिव्या मदेरणा को चुप करा दिया गया।

 

राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर एक छोटी से बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। राजस्थान पुलिस ने विधायक के बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं की। पॉक्सो कोर्ट ने आर्डर दिया कि उस आरोपी पर कार्रवाई की जाए। राजथान पुलिस अपराधी बचाओ और बलात्कारी बचाओं के नारे पर काम कर रही है।

 

राजस्थान की भूमि रानी पद्मावत की और पश्चिम बंगाल में मॉं दुर्गा की पूजा की जाती है। उसी पश्चिम  बंगाल के 24 परगना में एक महिला के साथ बर्बारता की जाती है, हाथ-पैर बांधकर पीड़िता के चेहरा  जला दिया जाता है। मॉं, माटी और मानुष के लिए पश्चिम बंगाल चर्चित होता है और उस प्रदेश में टीएमसी की सरकार में बम, बुलेट और अन्याय की भूमि बन चुकी है।

 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी यानी तालिबानी मानसिकता वाली सरकार चल रही है। 2021 में जब ये लोग फिर से सत्ता में आए तो चुनाव बाद हिंसा के नाम पर प्रतिशोधात्मक बलात्कार किया गया। जिसमें कहीं दस वर्षीय बच्ची है तो कहीं सात वर्षीय बच्ची के साथ अत्याचार किया गया। वहीं टीएमसी की सरकार ने उन अपराधियों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। उन पीड़िताओं ने जब बलात्कार के मामले को लेकर  अदालत का दरवाजा खटखटायी, तब सच्चाई सबके सामने आयी।  

 

नादिया में जब एक छोटी बच्ची के साथ बलात्कार होता है तो सीएम ममता बनर्जी कहती हैं कि यह ‘लव अफेयर’ का मामला है। 20-30 दिनों में महिला अत्याचार और उत्पीड़न की 15 घटनाएं होती है तो तृणमूल कांग्रेस दूसरे लोगों पर आरोप मढ़ते हैं और अपराधियों को बचाने में जुट जाती है।

 

मालदा में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करने की घटना पर ममता बनर्जी के मंत्री शशि पंजा ने बयान दिया कि ‘ये कपड़े निकल गए, जितने निकले, इनको राजनीतिक चश्मा से क्यों देखना?

 

राजस्थान और पश्चिम बंगाल में जब बच्चियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याएं होने पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेता खामोश हो जाते हैं, यह चयनात्मक आक्रोश दर्शाता है कि उन्हें स्वार्थ की राजनीतिक करना है, ना कि जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाना है।

 

******************

To Write Comment Please Login