Salient points of speech of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while inaugurating newly constructed BJP Central Office (Ext.) in New Delhi


by Shri Narendra Modi -
28-03-2023
Press Release

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय विस्तार का लोकार्पण किया

 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का विस्तार केवल एक भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है, ये भाजपा के सेवा के संकल्प का विस्तार है। मैं आज के दिन पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं और सभी संस्थापक मनीषियों को नमन करता हूँ।

**********************

आज कुछ दलों ने मिलकर 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' छेड़ा हुआ है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है, तो कोर्ट पर सवाल उठाए जाते हैं। न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं।

**********************

आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वो सब एक साथ एक मंच पर रहे हैं। पूरा देश ये देख रहा है, समझ रहा है। पूरे देश की जनता आज भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से खुश है। आज हर देशवासी समझता है- भ्रष्टाचार रुकेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध देश झुकेगा नहीं, कार्रवाई थमेगी नहीं।

**********************

कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे - जनसंघ को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है - मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जनसंघ एवं भाजपा को मिटाने की और मुझे जेल में डालने की अनेक बार साजिश हुई लेकिन हर बार वो पूरी तरह नाकाम रहे।

**********************

पूरे विश्व में, दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर आज भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में देश के भीतर और देश के बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वभाविक है। ये शक्तियां, किसी भी तरह भारत से विकास का ये कालखंड छीन लेना चाहती हैं।

**********************

आज भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। उनकी क्रेडिबिलिटी, उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश की जा रही है।

**********************

हम वो दल हैं जिसने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देशहित में आहूत करने में संकोच नहीं किया। 1984 में जो हुआ, देश कभी उस काले पृष्ठ को भूल नहीं सकता।

**********************

भाजपा भारत की सबसे Futuristic पार्टी है। परिवार के कब्जे वाली पार्टियों, Family Run पार्टियों के बीच, भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो युवाओं को आगे आने का मौका देती है। हमारा एक ही लक्ष्य है - भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना।

**********************

तीन आदतें हर कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, हर भाजपा सदस्य के स्वभाव में होनी चाहिए। पहला - अध्ययन, दूसरी - आधुनिकता और तीसरा विश्व भर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

**********************

मुझे यह देख कर ख़ुशी होती है कि दुनिया के कई सारे नेता हमारी भाषा से परिचित नहीं हैं लेकिन वेसबका साथ, सबका विकासके मंत्र को दोहराने का प्रयास करते हैं। वे अपनी भाषा में उसका अनुवाद भी करते हैं।

**********************

नॉर्थ ईस्टसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासके मंत्र का बेहतरीन उदाहरण है। आज दक्षिण भारत में भी दूर-दूर तक पार्टी का विस्तार हो रहा है।

**********************

भाजपा को जानने के लिए उसके स्वभाव को भी समझना जरूरी है। भाजपा का स्वभाव है- नूतनता, और आधुनिकता! नूतनता हमारी निष्ठा है, और आधुनिकता हमारी अवधारणा है।

**********************

भाजपा एक व्यवस्था है, भाजपा एक विचार है, भाजपा एक संगठन है और भाजपा एक आंदोलन है। भाजपा विकास की भी प्राणशक्ति है और भाजपा बदलाव की भी प्राणशक्ति है।

**********************

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मंगलवार नवरात्रि की सप्तमी तिथि को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के नजदीक ही दीनदयाल मार्ग पर नवनिर्मित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार (3B, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली) का लोकार्पण किया।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय विस्तार का निरीक्षण भी किया और भवन निर्माण में शामिल रहे श्रमवीरों के साथ बातचीत भी की और उनके साथ बैठ कर तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कार्यालय में अंत्योदय के सूत्रधार और महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने केंद्रीय कार्यालय विस्तार के सभी परिसरों का भी लोकार्पण किया और इसके पश्चात इस नवनिर्मित भवन के सभागार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत इस केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण किया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी का अंगवस्त्र ओढ़ा कर उनका स्वागत किया।

 

भाजपा के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय के अनावरण हेतु कल सोमवार शाम से आज दोपहर एक बजे तक हवन-पूजन हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के सहित विधिवत गणपति हवन, वास्तु हवन, नवग्रह हवन, इंद्रविजयी हवन, चंद्रिका हवन और भगवान् सत्यनारायण कथा का पूजन एवं हवन हुआ। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया एवं आरती की। साथ ही, आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम के मंच पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी जी, केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी जी तथा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु:

 

       भाजपा मुख्यालय के विस्तार का लोकार्पण आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिन है। मैं देश भर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। मैंने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारे कार्यकर्ता हैं।

 

       भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का विस्तार केवल एक भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है, ये भाजपा के सेवा के संकल्प का विस्तार है। अजमेरी गेट के ऑफिस से लेकर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का सफर एक तरह से हमारी पार्टी की प्रगति की प्रतीक भी है। मैं आज के दिन पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों को प्रणाम करता हूँ। मैं पार्टी के सभी संस्थापक मनीषियों को सर झुकाकर नमन करता हूँ।

 

       आज से कुछ दिन बाद ही हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा- परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों के शिखर की यात्रा है। ये यात्रा पार्टी के विचार और पार्टी की विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। ये यात्रा, ये विस्तार, अपने-आप में बहुत प्रेरणादायी है।

 

       हम वो दल हैं जिसने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देशहित में आहूत करने में संकोच नहीं किया। 1984 में जो हुआ, देश कभी उस काले पृष्ठ को भूल नहीं सकता। उसके बाद बने भावनाओं से भरे हुए माहौल में कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत मिला। उस आंधी में हम भी लगभग पूरी तरह से ख़त्म हो गए थे लेकिन हम हताश नहीं हुए, हम निराश नहीं हुए। हमने किसी और में दोष ढूंढने में कोशिश नहीं की, आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़े। हम चले गए पुनः जनता-जनार्दन के बीच, जमीन पर काम किया, संगठन को मजबूत किया और तब जाकर आज हम यहाँ तक पहुंचे हैं।

 

       2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का सफर 2019 में 303 सीटों तक पहुँच गया है। आज कई राज्यों में हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते हैं। आज उत्तर से दक्षिण तक, पश्चिम से पूरब तक, भाजपा एकमात्र Pan India पार्टी है।

 

       भाजपा भारत की सबसे Futuristic पार्टी है। परिवार के कब्जे वाली पार्टियों, Family Run पार्टियों के बीच, भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो युवाओं को आगे आने का मौका देती है। आज भारत की माताओं-बहनों-बेटियों का आशीर्वाद जिस पार्टी के साथ है, वो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है।

 

       हमारा एक ही लक्ष्य है - भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। इसके लिए हमारे पास आधुनिक सोच भी होने चाहिए, आधुनिक संसाधन भी होने चाहिए। हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल, 20 साल, अगले 50 साल के लक्ष्य निर्धारित हों। तीन आदतें हर कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, हर भाजपा सदस्य के स्वभाव में होनी चाहिए। पहला - अध्ययन, दूसरी - आधुनिकता और तीसरा विश्व भर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

 

       भाजपा कार्यालय का विस्तार पार्टी की उस परम्परा का केंद्र बनेगी और बननी चाहिए। यहाँ अध्ययन की व्यवस्था भी है, आधुनिकता भी है और विश्व भर का अनुभव प्राप्त करने की आकांक्षा भी है। मुझे विश्वास है भाजपा का आधुनिक कार्यालय विस्तार निरंतर इन सपनों संकल्पों के लिए अविरल प्रेरणा का स्रोत बनेगा। 

 

       आज भाजपा की तुलना दुनिया की उन ऐतिहासिक पार्टियों से होने लगी है जिन्होंने अपने शासन काल में अपने देश का भाग्य बदल दिया। आज भाजपा की पहचान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक दल के तौर पर होने लगी है।

 

       यह समय भाजपा सरकार के विकास कार्यों की वजह से आया है। भाजपा वह दल है जो भारत के महत्त्व को, भारत के सामर्थ्य को सशक्त करने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासके मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे यह देख कर ख़ुशी होती है कि दुनिया के कई सारे नेता हमारी भाषा से परिचित नहीं हैं लेकिन वेसबका साथ, सबका विकासके इस मंत्र को दोहराने का प्रयास करते हैं। वे अपनी-अपनी भाषाओं में उसका अनुवाद भी करते हैं।

 

       आज हमारा नॉर्थ ईस्टसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासके मंत्र का बेहतरीन उदाहरण है। आज, नॉर्थ ईस्ट में भाजपा के 4 मुख्यमंत्री हैं, 12 अन्य राज्यों में हमारे गठबंधन की सरकारें हैं। इस सफलता का बड़ा श्रेय, भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी जाता है।

 

       इसी परिश्रम की वजह से आज दक्षिण भारत में भी दूर-दूर तक पार्टी का विस्तार हो रहा है। कर्नाटक में भाजपा इतने वर्षों से मजबूत स्थिति में है। आज भी कर्नाटक में हम नंबर वन हैं। तेलंगाना में भी लोगों का एकमात्र भरोसा सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर है। आंध्र प्रदेश में लोगों का भाजपा पर विश्वास दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। तमिलनाडु और केरल में भाजपा हर जिले में और हर बूथ पर दिनों-दिन मजबूत हो रही है।

 

       भाजपा को जानने के लिए उसके स्वभाव को भी समझना जरूरी है। भाजपा का स्वभाव है- नूतनता, और आधुनिकता! नूतनता हमारी निष्ठा है, और आधुनिकता हमारी अवधारणा है।

 

       भाजपा को सोशल मीडिया चैनलों से पैदा नहीं हुई है, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या के बल पर खड़ी हुई है, संघर्षों में तप कर आगे बढ़ी है, जनता-जनार्दन के लिए काम करने के कारण यहाँ तक पहुंची है।

 

       भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित नहीं है। भाजपा एक व्यवस्था है, भाजपा एक विचार है, भाजपा एक संगठन है और भाजपा एक आंदोलन है। भाजपा विकास की भी प्राणशक्ति है और भाजपा बदलाव की भी प्राणशक्ति है।

 

       भारतीय जनता पार्टी ने सियासत की सोच को बदला है, और समावेश के नए मानकों को जन्म दिया है। आज पूरे भारत में भाजपा सरकारें, आकांक्षा, विकास और प्रगति का पर्याय बन रही हैं। ये भाजपा ब्रांड ऑफ गवर्नेंस है। आज हम भले ही सत्ता के शिखर परहैं  लेकिन हमारे पाँव आज भी उतने ही जमीन पर हैं जितने 1980 में हुआ करते थे।

 

       देश इस समय जिस कालखंड से गुजर रहा है, वो तेज विकास के लिए बहुत अहम है। आज हम सबसे युवा देश हैं, आत्मविश्वास से भरे हुए देश हैं। पूरे विश्व में, दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर आज भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में देश के भीतर बैठी और देश के बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वभाविक है। ये शक्तियां, किसी भी तरह भारत से विकास का ये कालखंड छीन लेना चाहती हैं।

 

       आज भारत का सामर्थ्य अगर फिर बुलंदी की तरफ जा रहा है, तो इसके पीछे हमारी एक मज़बूत नींव है। ये नींव हमारी संवैधानिक संस्थाओं की है, हमारे constitutional institutions की है। इसलिए, आज भारत को रोकने के लिए हमारी इस नींव पर चोट की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। उनकी क्रेडिबिलिटी, उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश की जा रही है।

 

       आज कुछ दलों ने मिलकर 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' छेड़ा हुआ है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है, तो कोर्ट पर सवाल उठाए जाते हैं। न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वो सब एक साथ एक मंच पर रहे हैं। पूरा देश ये देख रहा है, समझ रहा है।

 

       कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे - जनसंघ को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है - मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जनसंघ और भाजपा को मिटाने की अनेक बार साजिश हुई लेकिन हर बार वो पूरी तरह नाकाम रहे। उन लोगों ने तो मुझे भी जेल में डालने के लिए क्या-क्या जाल नहीं बिछाए लेकिन वे हर बार नाकाम रहे।

 

       पूरे देश की जनता आज भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से खुश है। आज हर देशवासी समझता है- भ्रष्टाचार रुकेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा लेकिन कुछ लोग इससे नाराज होंगे, इनके झूठे आरोपों से ये भी स्वभाविक है। पर, कार्रवाई थमेगी नहीं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध देश झुकेगा नहीं।

 

***********************

To Write Comment Please Login