
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ल का हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करार प्रहार
· हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार औरंगजेब की तरह हिन्दू से जजिया टैक्स वसूल रही है। अगर मौका मिले तो सुक्खू सरकार हिंदुओं के सांस लेने पर भी टैक्स लगा देगी।
· हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार मुगलिया शासन स्थापित करने पर आमादा है। अब उसने मंदिरों और धार्मिक यात्राओं पर भी टैक्स लगाने का निर्णय लिया है।
· शिमला, सोलन, सिरमौर, समेत उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के लाखों लोग चूड़धार के मंदिर में शिरगुल देव महाराज को अपना इष्टदेव मानकर दर्शन करने आते हैं।
· हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसान अपनी पहली फसल चूड़धार के शिरगुल महाराज पर अर्पित करते हैं। उनसे टैक्स वसूलना किसानों के खून-पसीने की कमाई का शोषण करना है।
· सुक्खू सरकार ने शिरगुल देव महाराज का दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों और भक्तों पर टैक्स लगा दिया है।
· औरंगजेब सिर्फ हिन्दू भक्तों से जजिया टैक्स लेता था, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश में जिन घोड़ों और खच्चरों पर सवार होकर श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं, उन घोड़ों और खच्चरों पर भी टैक्स लादने का कुकर्म कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने किया है।
· इससे पहले भी कांग्रेस सरकार हिन्दू मंदिरों के 35 बड़े ट्रस्ट से बड़े पैमाने पर धन वसूलने का निर्णय ले चुकी है, जो मंदिर के ट्रस्ट पहले से ही सरकार के नियंत्रण में हैं ।
· यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में नवजात बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की फ़ीस भी पांच गुना बढ़ा दी गयी है।
· हिमाचल प्रदेश में मां चिंतपूर्णी देवी के मंदिर में हवन करने की फीस को भी तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है।
· सीएम सुक्खू की कांग्रेस सरकार में हवन करने पर टैक्स, पूजा करने पर भी टैक्स, मंदिर के तरफ जाने पर भी टैक्स, मंदिर जाने के लिए प्रयोग होने वाले घोड़े और खच्चर भी टैक्स लगाया गया है। सुक्खू की कांग्रेस सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि मुग़ल भी शर्मा जाए।
· कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन, कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद एक यूनिट बिजली मुफ्त नहीं दी। इससे पहले भाजपा सरकार द्वारा बिजली पर एक रुपये यूनिट सब्सिडी दी जा रही थी । सुक्खू सरकार ने पहले से मिलने वाली एक रुपये की सब्सिडी को भी खत्म कर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला दिया।
· सुक्खू सरकार इलाज के नाम पर भी जनता को लूट रही है। अब तक अस्पतालों में इलाज के लिए पर्ची मुफ्त में बनती थी, वहां भी हर पर्ची पर 10 रुपये की वसूली शुरू कर दी गयी है। कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बिजली महंगी, पानी महंगा और टोल भी महंगा कर दिया गया।
· बस इतना ही बचा है कि सुक्खू सरकार किसी दिन हिन्दुओं पर ऐसा टैक्स भी लाद सकती है कि अगर हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं को रहना है तो सांस लेने पर भी टैक्स देना होगा।
· हिन्दू द्रोही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ही हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
· भारतीय जनता पार्टी ऐसी हिन्दू-द्रोही कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे उत्पीड़न की कड़ी निंदा करती है। भाजपा मांग करती है कि इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों को सुक्खू सरकार को अविलंब वापस लेनी चाहिए।
*****************
To Write Comment Please लॉगिन