Salient points of speech of Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda while addressing on the occasion of the historic victory of BJP in Gujarat Assembly Elections and good performance in Himachal Pradesh and Delhi MCD Elections


by Shri Jagat Prakash Nadda -
08-12-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गुजरात में भाजपा को मिली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय और हिमाचल एवं दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के उपरांत भाजपा मुख्यालय में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभिनंदन कार्यक्रम में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

       मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के निष्ठावान, समर्पित और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ जिन्होंने श्रम और समर्पण की पराकाष्ठा तक कार्य करके इस लोकतंत्र के महोत्सव में अपना योगदान दिया और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी सरकार की डबल इंजन वाली सरकार की नीतियों और विजन को आम जन तक पहुंचाया। मैं गुजरात और हिमाचल की देवतुल्य जनता को भी बधाई देता हूँ।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के बाद के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस प्रचंड बहुमत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गुजरात की जनता विकासवाद की राजनीति और माननीय प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण नीतियों में विश्वास रखती है। मैं इस रिकॉर्डतोड़ जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, गुजरात की जनता और पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

 

       भाजपा को इस बार के चुनाव में गुजरात में 52.5% वोट और 182 में से 156 सीटें मिली हैं। गुजरात में  आज तक किसी भी पार्टी को इतने वोट प्रतिशत और इतनी सीटें नहीं मिल पाई थी।

 

       पिछली बार गुजरात विधान सभा में कांग्रेस का वोट शेयर 41.4 प्रतिशत था जो इस बार घट कर 27.3 प्रतिशत पर गया है। उसकी सीटें भी 77 से घट कर महज 17 रह गई है। यह कांग्रेस की गैर-जिमेदाराना विपक्षी संस्कृति और उनकी नकारात्मक और वंशवाद एवं परिवारवाद की राजनीति की हार है। यह गुजरात में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार है।

 

       एक और पार्टी यहाँ चुनाव लड़ने के लिए आई थी। उसका पूरा फोकस गुजरात के अपमान पर केन्द्रित था। उसके नेता कागज लेकर घूमते थे कि गुजरात में उसकी सरकार रही है। वो नेता लिख कर दावा करते थे कि आम आदमी पार्टी को इतनी सीटें आएगी। वे तोकट्टर ईमानदारी' का बोर्ड लेकर चलते थे। आजाद भारत में ऐसा कोई नेता नहीं हुआ कि जो जनता के सामने बोर्ड लेकर चलता हो कि मैं कट्टर ईमानदार हूँ। जिसको बोर्ड लेकर ये बताना पड़े कि वह कट्टर ईमानदार है, इससे यह पता चलता है कि वह कितनाकट्टर बेईमानहै। उनके तमाम बड़े नेता गुजरात में चुनाव हार गए हैं। ये बताता है कि गुजरात की जनता झूठे वादों और मुफ्त की राजनीति करने वालों में विश्वास नहीं रखती।

 

       मैं हिमाचल प्रदेश की देवतुल्य जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूँ। लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को और जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूँ। मुझे उम्मीद है कि वे हिमाचल प्रदेश में विकास के मशाल को आगे ले जायेंगे। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूँ।

 

       भले ही हमें हिमाचल में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया लेकिन हिमाचल प्रदेश में रिवाज भी बदला है। कांग्रेस और भाजपा के वोट शेयर का अंतर 1% से भी कम रहा। भाजपा एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हिमाचल के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करेगी। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूँ। हिमाचल प्रदेश में हम और मजबूत होकर उभरेंगे।

 

       यहाँ भी एक पार्टी चुनाव लड़ने आई थी। उसने हिमाचल में जीत के तमाम दावे भी किये थे लेकिन मैंने पहले ही कह दिया था कि इस बार उस पार्टी के सभी उम्मीदवारों के जमानत जब्त होगी और परिणाम भी यही बताते हैं। हिमाचल में आम आदमी पार्टी के सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। 25 सीटों पर तो आम आदमी पार्टी को NOTA से भी कम वोट आया। ये दर्शाता है कि पंजाब और दिल्ली से सटे रहने के बावजूद हिमाचल की जनता ने आम आदमी पार्टी और उसके तमाम नेताओं को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

       कल दिल्ली नगर निगम के भी चुनाव परिणाम आये। दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और शानदार तरीके से एमसीडी का चुनाव लड़ा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एमसीडी को बजट के 33,000 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य पर खर्च के लिए 720 करोड़ रुपये और शिक्षा पर खर्च के लिए 450 करोड़ नहीं दिए और एमसीडी के काम को विफल करने की साजिश की। इसके बाद जब एमसीडी ने फंड जुटाने के लिए Municipal Bonds की अनुमति माँगी तो आम आदमी पार्टी सरकार ने इसकी भी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद भाजपा ने एमसीडी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के लोगों के अधिकारों का जितना हनन आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया, उतना किसी और ने नहीं किया। एक तो केजरीवाल सरकार ने पैसा नहीं नदिया, ऊपर से Municipal Bonds लाकर भी आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयासों को दिल्ली सरकार ने सिरे नहीं चढ़ने दिया। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने शानदार परिश्रम किया। एमसीडी में भी हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे।

 

       गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कुछ विधान सभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे। बिहार में कुढ़नी विधान सभा सीट पर भी भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है। नीतीश कुमार के आरजेडी के तथाकथित महागठबंधन में शामिल होने के बाद इस महागठबंधन को भाजपा ने लगातार दूसरी बार हराया है। मैं नीतीश जी को बता देना चाहता हूँ कि जनादेश गठंबंधन के ‘Mathematics' से नहीं बल्कि जनता के साथ पार्टी की ‘chemistry’ के आधार पर मिलता है। ये जीत दिखाती है कि बिहार की जनता भाजपा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है। ये बिहार में आने वाले दिनों के संकेत हैं।

 

       उत्तर प्रदेश के रामपुर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने सपा को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जितना मेहनत करते हैं, वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी दिन-रात जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहते हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता आपके बताये मार्ग पर चलेंगे और देश के पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

**************************

To Write Comment Please Login