अमरोहा रैली (किसान महासम्मेलन) में गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए भाषण के प्रमुख अंश


05-06-2016
Press Release

प्रेस विज्ञप्ति
अमरोहा रैली (किसान महासम्मेलन) में गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए भाषण के प्रमुख अंश

  • दो किसान नेता चौ. चरण सिंह जी और महेन्द्र टिकैत जी को याद करता हूं, इन दोनों ने किसानों की लड़ाई लड़ी है। इन दोनें के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।
  • आजाद भारत में किसी भी गैर कांग्रेस पार्टी को बहुमत हासिल नही हुआ, 2014 में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ।
  • हम लोगों ने आपसे आंख चुरा कर नही बल्कि आंख से आंख मिलाकर वाली राजनीति की है।
  • आज मैं आपके सामने दो साल का लेखा-जोखा पेश करने आया हूं और आगे क्या करना है उसे बताने आया हूं।
  • सबसे पहले किसान को आत्मनिर्भर बनाना है, हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों और जवानों की चिंता की।
  • सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानों के हित के लिए ‘‘फसल बीमा योजना’’ का फैसला लिया।
  • आजाद भारत की अभी तक की कोई सफल योजना है तो वो है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। पहले की योजनाएं किसानों को 15-20 प्रतिशत भरपाई मिलती थी। परन्तु आज के किसान अगर इस प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जान जाए तो शत प्रतिशत भरपाई की जा सकती है।
  • Soil Health Card एक साल के अन्दर 14 करोड़ परिवारों को जारी कर दिया जाएगा।
  • 2014-19 तक केन्द्र सरकार हर ग्राम पंचायत को 80 लाख मुहैया कराएगी जिससे गांव का समुचित विकास कर सके।
  • सिंचाई के मामले में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में 5-7 वर्ष में ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसानों के लिए सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके।
  • विधवा पेंशन, खाद्य सब्सिडी, बीज की सब्सिडी, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन आदि सभी सब्सिडी Direct Benefit Transfer (DBT)  के माध्यम से आपके अकाउंट में पहुंच जाएगी।
  • 2016-17 में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए की सब्सिडी देने की व्यवस्था की जाएगी।
  • पहले Certificates attest  कराने के चक्कर में विद्यार्थियों एवं लोगों को अधिकारियों व नेताओं के चक्कर काटने पड़ते थे। परन्तु अब सरकार ने Self Certification की सुविधा प्रदान की है।
  • Class c और D की नौकरियों में धांधली रोकने के लिए अब इंटरव्यू समाप्त किया गया है।
  • आजाद भारत में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है।
  • दो वर्ष में ही भारत ने 7.6 फीसदी की ळक्च् ळतवूजी त्ंजम हासिल की है जो अभी तक इतनी तेजी से विकास दर हासिल करने वाला देश है।
  • गन्ना किसानों को केन्द्र सरकार ने 6 हजार करोड़ रूपए की राशि बैंकों से मुहैया कराया गया ताकि किसानों के बकाए का भुगतान हो सके। मालूम है कि अभी हजारों करोड़ रूपए किसानों का बाकी है। प्रदेश सरकार को इसका भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।
  • प्रदेश सरकार को पापुलर की बड़ी फैक्ट्री की आवश्यकता है जिसे भाजपा की सरकार पूरा करेगी।
  • 2022 तक हमारा उद्देश्य है कि किसानों की आमदनी दो गुनी कर दी जाएगी।
  • मथुरा की जवाहर बाग की घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। दो साल से जमीन कब्जा करके बैठे है और प्रदेश की सरकार ध्यान नही दे रही है। इसमें अवश्यक कुछ गड़बड़ है ............ये अन्दर की बात है। अगर प्रदेश सरकार सीबीआई की संस्तुति करती है तो केन्द्र सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार है ।
  • पहले जितनी सफल आतंकवादी घुसपैठ होती थी, आज उसकी आधी रह गई है। माओवाद में 40 प्रतिशत की कमी आई है। उत्तर-पूर्व के राज्यों में उग्रवाद में भी काफी कमी आई है।

To Write Comment Please Login