भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्यक्त किया


07-01-2016
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शाह ने अपने शोक संदेश में कहा, "श्री सईद के असमय निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुःख हुआ। वे एक असाधारण राजनेता, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और कुशल प्रशासक थे, वह राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। श्री सईद का निधन न केवल जम्मू कश्मीर के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीति में एक शून्य पैदा हुआ है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। मैं उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।’’

(इंजी. अरुण कुमार जैन)
कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please Login