भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री श्रीकांत शर्मा द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य


05-10-2016
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री श्रीकांत शर्मा द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य

हमारे सभी राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, हम विस्मयित हैं कि किस तरह केजरीवाल किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने वाले अक्सर पहले इंसान होते हैं। उन्हें भारत के किसी भी राज्य में हो रहे घटनाओं पर टिप्पणी करने की जल्दी होती है, भले ही इसका कोई संबंध उनसे न हो।

हम ट्विटर पर उनकी फिल्म समीक्षा की भी दाद देते हैं जो कि एक नियमित विशेषता बन गई है। हाल ही में उन्होंने न्यायपालिका की भी भूमिका निभाई है और अपने मंत्री के खिलाफ आरोपों पर भी फैसला सुनाया है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किस तरह वह पाकिस्तानी मीडिया के प्रोपगैंडा के शिकार हो गए हैं और भारतीय सेना पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। उन्होंने तो यह भी आरोप लगाया था कि भारत विश्व पटल पर अलग-थलग हो रहा है, लेकिन शायद वह एक अलग ही दुनिया में रहते हैं।

लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दो अलग अलग मीडिया रिपोर्टों के खुलासे पर केजरीवाल जी की चुप्पी से हम जितने आश्चर्यचकित हैं, उतने ही हैरान भी हैं। इंडियन एक्सप्रेस और सीएनएन न्यूज़ 18 ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में निर्णायक साक्ष्य प्रस्तुत किये हैं। अरविंद केजरीवाल आज जान-बूझ कर चुप हैं. हम अभी भी हैरान है कि आखिर उनकी चुप्पी का कारण क्या हो सकता है?

क्या उनकी चुप्पी का यह मतलब है कि वे भारतीय मीडिया के ऊपर पाकिस्तानी मीडिया पर भरोसा करते हैं?

क्या उनकी चुप्पी का यह मतलब है कि वे यह विश्वास नहीं करते कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है?

क्या उनकी चुप्पी का यह मतलब है कि वह अभी भी भारतीय सेना पर भरोसा नहीं करते?

हमें कोई आपत्ति नहीं है वे सरकार पर विश्वास नहीं करते. हमें इस पर भी कोई आपात्ति नहीं कि वे हमारी पार्टी में भरोसा नहीं रखते। लेकिन क्या कारण हो सकता है कि भारतीय मीडिया द्वारा निर्णायक सबूत देने के बाद भी वह अभी भी भारतीय सेना पर विश्वास करने से इनकार करते हैं?

अब मीडिया में पर्याप्त सबूत हैं, हम आशा करते हैं कि केजरीवाल भी अब पाकिस्तानी प्रोपगैंडा की धार कुंद करना शुरू करेंगें। ट्विटर पर उनके 9 लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं और ट्वीट करने का इससे बड़ा कारण नहीं हो सकता।

आखिर वह भी तो पाकिस्तानी प्रोपगैंडा को ही जवाब देना चाहते हैं, है ना?

(महेंद्र पांडेय)
कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login