BJP press release : Important people from Punjab join BJP in presence of Shri Dushyant Gautam


16-06-2021
Press Release

 

 

पंजाब के कई वरिष्ठ व्यक्तित्व आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज बुधवार को एएनआई के पूर्व निदेशक कर्नल जैबंस सिंह रिटायर्ड (पटियाला), पंजाब के प्रसिद्ध वकील और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिंदर सिंह काहलों (जालंधर), इंटेलेक्चुअल फार्मर्स मंच से जुड़े वकील श्री जगमोहन सिंह सैनी (पटियाला), वकील श्री निर्मल सिंह (मोहाली), ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह काहलों (गुरदासपुर) और गुरु काशी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर एवं जाने-माने शिक्षाविद् डॉ जसविंदर सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार शर्मा एवं कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री इकबाल सिंह लालपुरा भी उपस्थित थे।

 

सभी वरिष्ठ मान्यवरों का पार्टी में स्वागत करते हुए केंद्रीय  मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे इन प्रतिष्ठित लोगों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक संपन्न और समृद्ध पंजाब की कामना करता है और हम ऐसे समृद्ध एवं सुरक्षित पंजाब के नवनिर्माण के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व हमेशा से देश और समाज को तोड़ने की राजनीति में लगे रहते हैं, इन्हें देश का विकास रास नहीं आता आज पंजाब को पुनः इसी दिशा में ले जाने का प्रयास हो रहा है। आज जो प्रबुद्ध-जन भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और अनुभव समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होंगे।

 

समाज के प्रबुद्धजनों का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज समाज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार कीसबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासएवं सही नीयत में भरोसा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा से देख रहा है। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही देश और पंजाब सहित सभी प्रदेशों का विकास संभव है। इसी दिशा में आज पंजाब से समाज के कई प्रबुद्ध-जनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी मान्यवरों का भाजपा में स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में अन्य लोग भी पार्टी से जुड़ेंगे।

 

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए प्रबुद्धजनों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में चल रही विकास यात्रा में भागीदार बनते हुए पंजाब को भी समृद्धि की राह पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। देश भर में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचितों के कल्याण और उत्थान की बात करती है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में भ्रांतियों को दूर करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login