प्रेस विज्ञप्ति: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, पुस्तक का विमोचन किया


02-05-2016
Press Release

जल है तो कल है
संरक्षण ही हल है

नई दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी, केन्द्रीय कार्यालय, 11, अशोक रोड, नई दिल्ली पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह जी द्वारा भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, इंजी. अरूण कुमार जैन जी द्वारा लिखित एवं प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘‘जल ही अमृत है’’ का विमोचन किया गया। भाजपा केवल पार्टी और सत्ता के लिए सोच की पार्टी नहीं बल्कि एक वैश्विक सोच की पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता विश्व कल्याण की सोच रखता है और सदा उसी के लिए चिंतित रहता है। यह पुस्तक इसी सोच का परिणाम है। 

सर्वविदित है कि पूरा विश्व जल के भयावह संकट से ग्रस्त है। इंजी. अरूण कुमार जैन जी भी पूरे भाजपा परिवार की तरह चिंतित हैं। उन्होंने जल की उत्पत्ति से लेकर इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक उपयोग उपभोग का विषद वर्णन इस पुस्तक में किया है। साथ ही उन्होंने इसके संरक्षण की आवश्यकता पर हमारा ध्यानाकर्षण करते हुए संरक्षण के विलक्षण उपायों को भी बड़ी कुशलता से विश्लेषित किया है। यह पुस्तक समीचीन होते हुए पूरे विश्व के लोगों के लिए अति उपयोगी तथा जल संरक्षण के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

प्रेस विज्ञप्ति: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, पुस्तक का विमोचन किया

इस पुस्तक की प्रेरणा ‘‘जल है तो कल है, संरक्षण ही हल है’’ केवल भारतीयों के लिए ही नहीं पूरे विश्व समुदाय के लिए एक संकल्प वाक्य है।

भाजपा समस्त भारतीयों के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व से जल संरक्षण का आह्वान करती है।

इस पुस्तक के विमोचन के समय मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी, प्रभात प्रकाशन के निदेशक श्री प्रभात जी, भाजपा महासचिव श्री अरूण सिंह जी, भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा जी, व इंजी. अरूण कुमार जैन जी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने एक साथ जल संरक्षण हेतु क्रियाशील रहने और आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।

(इंजी. अरूण कुमार जैन)
राष्ट्रीय कार्यालय सचिव
भाजपा केन्द्रीय कार्यालय

 
Download English PDF

Download Hindi PDF

To Write Comment Please Login