प्रेस विज्ञप्ति
आज भारतीय जनता पार्टी किसन मोर्चा कि बैठक भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित कि गयी, जिसमे देश के सभी प्रान्तों के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उपस्तिथि रहे | इस बैठक में देश के किसानो कि समस्या एवं केंद्र और राज्यों कि भाजपा सरकारों कि किसानहित नीतियों के कार्यकर्मों को किसानो तक पहुचने का किसान मोर्चा ने कार्यक्रम लिया है | रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को मा० प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के निर्देशानुसार किसान और खेतिहर मजदूर महिलाओं का प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना देश के हर विधान सभा क्षेत्र में 5000 की संख्या में किसान मोर्चा द्वारा पंजीकरण किया जायेगा |
इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी ने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानो के प्रति संवेदनशील बनकर सरकार की योजनाओ को किसानो तक पहुचाना और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्न रहना और विपक्ष की किसान विरोधी नीतियों के सामने किसान मोर्चा आंदोलन व संघर्ष करे | भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिल जैन जी ने मा० प्रधानमंत्री जी की जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रत्येक क्षेत्र में अमली हो इस विषय में विस्तृत जानकारी दी | राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रभारी श्री सत्यपाल मालिक जी ने किसानो की समस्याओं को किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व बताया और केन्द्र सरकार की योजनओं को किसानो तक पहुचने का आह्वान किया |
आज इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह तोमर जी ने किसान मोर्चा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अपने-अपने प्रदेशो में किसान मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया | प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना दिनांक 20 अगस्त से 31 अगस्त तक किसान और खेतिहर मजदूरों के परिवारों के लिए जो लक्ष्य तय किया गया है उसे पूर्ण करने पर जोर दिया |
आपका
( गोरधनभाई झड़फिया )
09825505778
To Write Comment Please Login