Press Release : BJP Kisan Morcha


03-05-2021
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा के बाद आज पहली बार वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। इस बैठक में नव मनोनीत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस पहली परिचयात्मक बैठक में अध्यक्ष जी ने अपनी राष्ट्रीय टीम से औपचारिक परिचय एवं संवाद किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चाहर जी ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा निर्देशित "सेवा ही संगठन है" के संकल्प को इस कोरोना काल में युद्ध स्तर पर देश के ग्रामीण क्षेत्रों व कृषक समाज के बीच ले जाना है। कोरोना वैश्विक महामारी है जिसे जागरूकता से ही पराजित किया जा सकता है।

 

      बैठक का संचालन मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शम्भू जी ने किया। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंत्रीगणों सहित मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रेषक

 

(मनोज यादव)

मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा

To Write Comment Please Login