Press Release by BJP Kisan Morcha


01-01-2022
Press Release

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

नूतन  वर्ष 2022 के पहले दिन प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड किसानों के खाते में 20000 करोड रुपए सीधे ट्रांसफर किए एवं 351 FPO को 14 करोड़ से अधिक की इक्विटी ग्रांट भी रिलीज की जिससे 1.24 लाख किसान परिवारों को लाभ मिला।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने नव वर्ष 2022 के पहले दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 करोड़ अन्नदाताओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 20,000 करोड रुपए ट्रांसफर करने एवं 351 एफपीओ को 14 करोड़ इक्विटी ग्रांट रिलीज करके 1.24 लाख किसान परिवारों को लाभान्वित करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।

 

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि किसान सशक्तिकरण के बिना देश का समग्र विकास असंभव है, एक किसान हितैषी सरकार कैसी होती है यह देश ने पिछले 7 सालों से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयासों में दिखता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय पर किसानों को आर्थिक संबल देकर उन्हें कर्ज मुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एवं किसानों को व्यापारियों के बराबर दर्जा देने के लिए एफ़पीओ एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है, जिससे किसानों की आय दोगुनी होगी, किसानों की उपज का उचित दाम प्राप्त होगा और किसान अपने क्षेत्र में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा सकते हैं। इससे आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार होगा।

 

                                                                (मनोज यादव)

                                                             राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

                                                             भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please Login