Press Release by BJP Kisan Morcha


28-04-2022
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौ आधरित रसायन मुक्त, विष मुक्त, कर्ज मुक्त प्राकृतिक खेती को अपनाने के आह्वान को जन आंदोलन बनाने हेतु बिहार के पटना बख्तियारपुर के गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने जीरो बजट प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प व शपथ लेकर बख्तियारपुर से बिधिपुर तक पदयात्रा कर गंगा किनारे बसे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर ने गंगा किनारे बसे किसानों को संबोधित करते हुए सभी को साधुवाद दिया की 40 डिग्री तापमान वाली चिलचिलाती धूप में आप माननीय नरेंद्र मोदी जी का प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश सुनने के लिए बैठे हैं। श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा की गाय के गोबर और मूत्र से पहले खेती होती थी। जीरो बजट प्राकृतिक खेती के अभियान को गति देने की शुरुआत बिहार की धरती से हुई है और इसके बाद देश के अन्य राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे बसे जिलों में भी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा इसके बाद देश के सभी जिलों मे प्राकृतिक खेती को लेकर पद यात्राएं किसान सभाएं,किसान चौपाल आयोजित करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान किया है कि हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए अपनी विरासत और परंपराओं की तरफ लौटना चाहिए । रसायन युक्त खेती करने वाले किसान भाई खाद कीटनाशक के उपयोग से हमारी धरती मां को बीमार कर रहे हैं इसके प्रयोग से काफी लोग बीमार भी हो रहे हैं कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है हमारी इन सभी समस्याओं का समाधान प्राकृतिक खेती अमृत समान है आने वाले समय में हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए इससे गौमाता भी बचेगी, गंगा मां भी स्वच्छ रहेगी और मानव का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और हमारी धरती मां भी स्वस्थ रहेगी और इसके साथ-साथ पर्यावरण और जल का संरक्षण भी होगा और किसानों की आय  भी बढ़ेगी क्योंकि इसमें लागत कम है और मुनाफा ज्यादा है। मां गंगा हमें ताकत दें कि हम लोग प्राकृतिक खेती को अपनाएं और इसे जनव्यापी आंदोलन के रूप में परिणत करने में अपनी महती भूमिका निभाए।

 

पटना बिहार  में आयोजित  पदयात्रा व किसान सम्मेलन में  बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद जी गंगा किनारे बसे किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी को साधुवाद दिया और कहा कि आपने जो प्राकृतिक खेती को जन व्यापी आंदोलन बनाने का संकल्प लिया है उसे सफल बनाने में बिहार सरकार से जो भी संभव होगा वह सभी संभव प्रयास करेंगे।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में गो आधारित प्राकृतिक खेती अभियान पदयात्रा व किसान सम्मेलन की शुरुआत मां गंगा की पूजा अर्चना के समय बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर जी को कहा की नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को साकार करने का जो आपने बीड़ा उठाया है वह न केवल प्रकृति के बल्कि मानवता के हित में एक भागीरथी प्रयास है और हम आपके कंधे के साथ कंधा मिलाकर के खड़े हैं।

 

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर जी, बिहार किसान मोर्चा प्रभारी मनोज यादव जी, राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल जी, व सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल झा जी तथा बिहार प्रदेश किसान मोर्चा टीम कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही।

 

 (मनोज यादव)

मीडिया प्रभारी

किसान मोर्चा

To Write Comment Please Login