Press Release by BJP Kisan Morcha


30-11-2022
Press Release

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति

 

भाजपा  किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने पंजाब के संगरूर में किसान भाइयों पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुई लाठीचार्ज की कड़ी निंदा  की.

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की दुकान है, झूठे वादे करना ,झूठ बोलना और झूठ बोल कर के सत्ता हथियाने का काम करते हैं.  पंजाब चुनाव से पूर्व केजरीवाल ने कहा था कि किसानों के बिजली बिल माफ हो जायेंगे, किसानों के ऋण माफ हो जाएंगे, किसानों की जो बकाया  राशि है उसे चुका देंगे।

 

किंतु ढाक के तीन पात अरविंद केजरीवाल जी केवल झूठ बोलते हैं. उनकी सरकार निकम्मी और नाकारा है, क्योंकि लगातार पंजाब में किसान भाई आत्महत्या कर रहे हैं. यह किसान विरोधी सरकार है. पंजाब के अन्नदाता के ऊपर जो लाठीचार्ज किया है उसकी कड़ी निंदा करते हैं।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से संगरूर में  किसान भाइयों पर की गई लाठी चार्ज पर यदि सरकार द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं की गई और वहां की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने यदि किसानों की मांग को पूरा नहीं किया तो भाजपा किसान मोर्चा संगरूर में किसान भाइयों के हितों में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन करेगी।

 

(मनोज यादव)

 

भाजपा किसान मोर्चा

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

To Write Comment Please Login