Press Release by BJP Kisan Morcha


06-02-2024
Press Release


भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर जी की प्रेस विज्ञप्ति


ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 12 फरवरी शुक्रताल मुजफ्फरनगर से करेंगे : राजकुमार चाहर

ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा देश के 2 लाख गांवों तक जाएगा : राजकुमार चाहर

किसान मजदूर महासभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी संबोधित करेंगे : राजकुमार चाहर

ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु किसानों मजदूरों की आकांक्षाओं व सुझावों को लेंगे : राजकुमार चाहर

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर जी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी अपने कर कमलों से 12 फरवरी शुक्रताल, मां शाकंभरी मंदिर, मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर  करेंगे। ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रैक्टर, हल के पूजन के बाद प्रारंभ होगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी तत्पश्चात मजदूर व किसानों की महासभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी भूतपूर्व सैनिकों व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी करेंगे। एक माह तक चलने वाली इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ग्राम परिक्रमा यात्रा  शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण  में 300 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।


भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर जी ने कहा ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम देवता का पूजन, गौ माता का पूजन एवं कृषि संयंत्र का पूजन, ट्रैक्टर व हल पूजन भी किया जाएगा। किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से मजदूर व किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु  लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और 1 महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावो को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को किसान मोर्चा देगा। ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके विक्रमी पुरुष प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों के  लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव बांटेगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गावों में आयोजित की जाएगी। 2000 किसान एक जिले में एकत्रित होंगे और देश के सभी जिलों में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है इसी के निमित्त  भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहा है ताकि विष मुक्त, रसायन मुक्त अनाज लोगो को मिल सके।। भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जगहों पर नदियों के किनारे पदयात्राएं भी आयोजित की हैं।


(मनोज यादव)
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please Login