Press Release by BJP Kisan Morcha


08-09-2021
Press Release

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में रबी विपणन मौसम 2022-23 के लिए रबी फसलों की एमएसपी निर्धारित करने का आज निर्णय  लिया गया।

श्री राजकुमार चाहर लोकसभा सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  ने कहा कि हर बार की तरह एक बार फिर मोदी सरकार ने फसलों की एमएसपी (MSP) बढ़ाकर किसान हितेषी ऐतिहासिक फैसला लिया, इससे देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से उन कतिपय लोगों को भी सीख लेना चाहिए जो यह भ्रम फैला रहे हैं कि एमएसपी (MSP) समाप् कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत् में भारत सरकार देश के किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री जी कई बार आश्वस् कर चुके हैं कि एमएसपी थी, है और आगे भी रहेगी।

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर ने कहा कि एमएसपी पर तरह-तरह के झूठ बोले गए एवं भ्रम फैलाने के भरसक प्रयास हुए लेकिन नए कृषि सुधार कानूनों के पारित होने के उपरांत केवल एमएसपी की दरें बढ़ी हैं अपितु सरकार द्वारा उपार्जन (खरीद) में भी निरंतर बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए अब एमएसपी को लेकर किसी के मन में कोई भी शंका नहीं होनी चाहिए, ही भ्रम फैलाया जाना चाहिए।

श्री राजकुमार चाहर ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 रबी फसलों- गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड/सरसों तथा कुसुम् (सूरजमुखी) की एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। आज हुए निर्णय के अनुसार, रबी विपणन मौसम (आरएमएस) 2022-23 के लिए 6 फसलों की एमएसपी निम्नानुसार तय की गई है:

गेहूं की एमएसपी  2015

जो एमएसपी 1635

 सरसों एमएसपी 5050

चना एमएसपी 5230

कुसुम सूरजमुखी एमएसपी 5441

मसूर एमएसपी 5500

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार  चाहर ने कहा की मोदी सरकार निरंतर किसानों की दुगनी आय करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के लाभान्वित होने वाले करोड़ों किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एमएसपी में की गई अभूतपूर्व  वृद्धि के लिए आभार धन्यवाद प्रकट करता है।

मनोज यादव

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

किसान मोर्चा

Kishan

To Write Comment Please Login