Press Release by BJP National General Secretary Shri Vinod Tawade


by Shri Vinod Tawde -
27-08-2024
Press Release

 

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के सन्दर्भ में जारी प्रेस विज्ञप्ति

……………………………….

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर 2024 को भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करेंगे।

……………………………….

सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी की विचारधारा और 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठित करना।

…………………………………..

यह एक महासंपर्क अभियान होगा - संगठन पर्व 2024

……………………………………

प्राथमिक सदस्य बनाने हेतु सदस्य अभियान का पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

…………………………………

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

………………………………….

88 00 00 2024 पर मिस कॉल नंबर, व्हाट्सएप चॅटबाट, पार्टी की वेबसाइट - bjp.org, क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से आम जनता भाजपा की सदस्यता को ले सकते हैं।

………………………………………

भाजपा एक दल नहीं है, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जनकल्याण है। देश के लिए जीना - मरना, एक विचारधारा को लेकर डटे रहना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की विशेषता है।

…………………………………..

"सशक्त भाजपा - विकसित भारत" की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी पूरे देश में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर 2024 को भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी -  अंडमान निकोबार तक और कच्छ से लेकर कामरूप तक पूरे देश में समस्त राज्यों में विभिन्न स्थानों पर दिनांक 2 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान के इस संगठन महापर्व का शुभारंभ किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा मिस कॉल से पुन: सदस्यता ली जाएगी। 

सदस्यता अभियान 2024 देश के सभी इच्छुक नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने और देश के विकास में कदम से कदम मिलाकर योगदान देने हेतु एक सुअवसर है। भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने हेतु सदस्य अभियान का पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। साथ ही पार्टी का सदस्य सक्रिय सदस्य बनाने हेतु 16 से 31 अक्टूबर के दौरान सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा के लिए सदस्यता अभियान केवल एक जनसंपर्क अभियान नहीं है बल्कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेषता बताते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि देश के लिए जीना- मरना, एक विचारधारा को लेकर डटे रहना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की विशेषता है। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं है, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जनकल्याण है।

 इस सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है कि जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी की विचारधारा और 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठीत करना। साथ ही राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, शहर, गांव और बूथ स्तर तक पार्टी का व्यापक विस्तार करना है। भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यौं का व्यापक प्रचार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ना है।

 भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए विभिन्न  माध्यमों का  माध्यमों को  अपनाया जाएगा 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल नंबर, व्हाट्सएप चॅटबॉट पार्टी की वेबसाइट - bjp.org, क्यू आर कोड और नमो ऐप के माध्यम से आम जन भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। भाजपा सदस्यता अभियान को क्रियान्वय हेतु राष्ट्रीय स्तर पर 9 सदस्य समिति, प्रदेश स्तर पर 4 या 6 सदस्य समिति, जिला स्तर पर 3 - 4 सदस्य समिति, मंडल स्तर पर 3 सदस्य समिति बनाई जाएगी और शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता सहयोगी सक्रिय योगदान देंगे।

सदस्यता अभियान के युद्ध स्तर पर चलाने के लिए पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से योजना बनायी है। इस योजना के तहत सदस्यता अभियान के लिए 17 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला और 19 से 21 अगस्त को प्रदेश स्तर पर कार्यशाला, 22 से 24 अगस्त के दौरान जिला स्तरीय कार्यशाला और पार्टी के सभी मोर्चा द्वारा मोर्चा कार्यशालाएं आयोजित की गयी।  25 से 27 अगस्त के बीच मंडल कार्यशाला और प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा कार्यशालाएं आयोजित होगी। इसके अलावा 31 अगस्त को सभी बूथों में एक साथ बूथ समिति की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 24 से 30 अगस्त के दौरान भाजपा के सभी मोर्चाओं की प्रदेश कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सदस्यता अभियान के सफलता के लिए 21 सितंबर को राष्ट्रीय स्तरीय और 22 - 23 सितंबर को प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक और सक्रिय सदस्यता योजना बैठक होगी। सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में 1 से 10 नवंबर तक प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता रजिस्टर तैयार किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के तौर पर मानती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्रीय प्रथम है। बीते 17 अगस्त 2024 को सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विस्तार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इसमें सदस्यता अभियान 2024 की रूपरेखा तय की गई थी।

जब माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उसे समय वर्ष 2014 - 15 में लगभग 5 से 6 महीने तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर प्रतिष्ठित हुई थी। पार्टी ने 2014 में पहली बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया था। तत्पश्चात राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2019 के तहत 6 जुलाई से 20 अगस्त 2019 के दौरान 7 करोड नए सदस्य बनाए गए थे। इस तरह वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 2014 और 2019 दोनों बार राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमल से हुआ था। इस बार भी भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ही कर कमल से कर रहे हैं। 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीतकर आई थी तब हमारा उपहास किया जाता था लेकिन संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में आई है।

*************

To Write Comment Please Login