Press Release : BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh on 13.12.2019


by Shri Vinod Sonkar -
13-12-2019
Press Release

Press Release : BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh on 13.12.2019

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 14 दिसंबर 2019, शनिवार को झारखंड के गिरिडीह, देवघर और बाघमारा में तीन जन-सभाओं को संबोधित करेंगे

******************

श्री शाह कल देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन पूजन-अर्चन करेंगे

 ******************

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल झारखंड के महगामा और बोरियो में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित करेंगे

******************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल झारखंड में रहेंगे जहां वे प्रदेश के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कई जन-सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

श्री शाह कल पूर्वाह्न 11:15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे गिरिडीह के लिए रवाना हो जायेंगे। श्री शाह दोपहर 12:15 बजे गिरिडीह स्टेडियम, गिरिडीह में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 01:30 बजे देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के दर्शन करेंगे एवं पूजन-अर्चन करेंगे। बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर सिद्धपीठ द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक है जिनका अपना एक अलग महात्म्य है। दोपहर 02:00 बजे श्री शाह देवघर के बीएड कॉलेज परिसर और अपराह्न 03:15 बजे बाघमारा के राजा राम मंदिर कैम्पस में आयोजित विशाल चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल  10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री नड्डा दोपहर 12:30 बजे महगामा के काला डुमरिया मैदान में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे बोरियो के लिए रवाना हो जायेंगे। दोपहर 02:15 बजे श्री नड्डा ब्लॉक कैम्पस, बोरियो में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

 

 

To Write Comment Please Login