Press Release by BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh


30-11-2019
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 015 दिसंबर 2019, रविवार को एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड में रहेंगे जहां वे एक जन-सभा को संबोधित करने के साथ-साथ कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे

******************

श्री नड्डा कल गांधी मैदान, चाईबासा में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे

******************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 01 दिसंबर 2019, रविवार को एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

 

श्री नड्डा कल पूर्वाह्न 11:30 बजे गांधी मैदान, चाईबासा (चाईबासा विधान सभा) में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, चाईबासा में चाईबासा, मंझगांव, बहरागोड़ा और जुगसलाई विधान सभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

 

अपराह्न 03:00 बजे श्री नड्डा तुलसी भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला और खरसांवा विधान सभा क्षेत्रों के पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके पश्चात् वे रांची के लिए रवाना होंगे. सायं 05:45 बजे वे रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login