Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 05 October 2018


05-10-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 06 अक्टूबर 2018, को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के इंदौर, झाबुआ, रतलाम और उज्जैन में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री शाह कल प्रातः 11:00 बजे इंदौर पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रातः 11 बजे वे राजवाड़ा चौक, इंदौर में जनसंपर्क महाभियान में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे दशहरा मैदान, इंदौर में दोपहर 12:15 बजे इंदौर संभाग के 9 जिलों इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

दोपहर 02:15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉलेज ग्राउंड, झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् सायं 04:15 बजे वे भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड, जावरा (जिला रतलाम) में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 06:बजे वे शहनाई गार्डन, महानंदा नगर उज्जैन में उज्जैन संभाग के 8 जिलों उज्जैन नगर,उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर, आगर, देवास, रतलाम, मंदसौर और नीमच के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। देर शाम 07:45 बजे वे महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में भगवान् महाकाल के दर्शन करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please Login