Press Release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 07 Feb 2019


07-02-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 फरवरी से 2 मार्च तक "मेरा परिवार भाजपा परिवार" राष्ट्र व्यापी अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 5 करोड़ से अधिक घरो में पार्टी के ध्वज लगाए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने उक्त अभियान की घोषणा आज महामंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी व चुनाव प्रभरियो के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान की।

अध्यक्ष जी ने बताया कि उक्त अवधि में सभी कार्यकर्ता अपने व समर्थको के घरों व अधिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे । अध्यक्ष जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की ।

(महेंद्रपांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login