Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 09 Nov 2018


09-11-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 10 नवंबर 2018, शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल प्रातः 11:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

भाजपा अध्यक्ष पूर्वाह्न 11:15 बजे रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (छत्तीसगढ़) के संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे।

 

दोपहर 12:30 बजे श्री शाह गांधी मैदान, राजिम (गरियाबंद) में राजिम एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

इसके पश्चात् अपराह्न 02:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनंदगाँव में गंज चौक से मानव मंदिर तक एक भव्य रोड शो करेंगे।

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

 

To Write Comment Please Login