Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 11 Nov 2018


11-11-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 12 नवंबर 2018 से दो-दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

 

भाजपा अध्यक्ष कल दोपहर 01:15 बजे शिवरीनारायण (विधानसभा पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा), 02:15 बजे पाटन (विधानसभा पाटन, जिला दुर्ग) और अपराह्न 03:15 बजे महादेव वल्लभाचार्य परिसर चंपारण (विधानसभा अभनपुर, जिला रायपुर) में विशाल जन-सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

अगले दिन 13 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाह्न 11:40 बजे घरघोड़ा (विधानसभा धरमजयगढ़, जिला रायगढ़), दोपहर 01:10 बजे जैजैपुर (विधानसभा जैजैपुर, जिला जांजगीर चांपा), अपराह्न 02:35 बजे तखतपुर (विधानसभा तखतपुर, जिला बिलासपुर) और सायं 04:15 बजे साजा (विधानसभा साजा, जिला बेमेतरा) में भव्य जन-सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please Login