Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 12 Feb 2019


12-02-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल एक दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल प्रातः 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वे पूर्वाह्न 11:25 बजे संगम स्थल पर पहुंचेंगे जहां वे आध्यात्मिक गुरुओं के सान्निध्य में विधिवत माँ गंगा का पूजन करेंगे और गंगा स्नान करेंगे। दोपहर 12:10 बजे वे अक्षयवट के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सरस्वती कूप के भी दर्शन करेंगे।

 

दोपहर 12:50 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जायेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात् वे सेक्टर 14 स्थित स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज जी के आश्रम जायेंगे। वे आश्रम में ही आध्यात्मिक गुरुओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर ढाई बजे वे सेक्टर 15 स्थित पुरी शंकराचार्य के आश्रम जायेंगे और संतों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

दोपहर 14:50 बजे श्री शाह सेक्टर 16 स्थित जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाडा, निर्मोही अखाड़ा और बड़ा उदासीन अखाड़ा जायेंगे और संतों के साथ मुलाक़ात करेंगे। इसके पश्चात् वे सेक्टर 7 स्थित गुरु शारनंद आश्रम जायेंगे। शाम चार बजे वे सेक्टर 7 में ही अवस्थित मौजगिरि आश्रम जायेंगे और पूज्य संतों से मुलाक़ात करेंगे। 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please Login