Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 16 October 2018


16-10-2018
Press Release

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 17 अक्टूबर 2018 को एक दिवसीय प्रवास पर मिजोरम में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल सुबह 11:00 बजे थुंपुई,अइज़ोल (मिजोरम) पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में थुंपुई हेलीपैड से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक एक विराट बाईक रैली निकाली जायेगी।

 

दोपहर 12 बजे श्री शाह अइज़ोल स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालयअटल भवन' का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात् वे दोपहर 01:00 बजे आर. देन्ग्थुअम इनडोर स्टेडियम, मुआलपुई (अइज़ोल) में विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 02:15 मिनट पर वे मुआलपुई में ही इनडोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login