Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 20 September 2018


20-09-2018
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 21 सितंबर 2018, शुक्रवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री शाह कल 10:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 10:40 बजे वे रायपुर के प्रसिद्ध शदाणी दरबार जायेंगे जहां वे संतों का सान्निध्य प्राप्त करेंगे।

दोपहर एक बजे श्री शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में शक्ति केंद्र के संयोजकों, सह-संयोजकों एवं प्रभारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

शाम चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में ही कुशाभाऊ ठाकरे सभागार का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात यहीं पर वे राज्य भाजपा की कोर टीम के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, निगम-मंडल आयोग के अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।   

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please Login