Press release by BJP National Media Head Shri Anil Baluni.


29-09-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 30 सितंबर 2019 को सांगठनिक प्रवास पर चंडीगढ़ में रहेंगे

***********

अपराह्न तीन बजे कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत सेना और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों (रिटायर्ड) के साथ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीजीपी श्री पी. सी. डोगरा के निवास स्थान हाउस (नंबर 1193, सेक्टर - 18, चंडीगढ़) पर मुलाक़ात करेंगे

***********

श्री नड्डा शाम 04:15 बजे प्रदेश कार्यालय, चंडीगढ़ में नवनिर्मित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वे पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के उन्मूलन विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे

***********

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल सोमवार, 30 सितंबर 2019 को एकदिवसीय प्रवास पर चंडीगढ़ में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री नड्डा कल दोपहर 02:45 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

अपराह्न तीन बजे कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत सेना और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों (रिटायर्ड) के साथ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीजीपी श्री पी. सी. डोगरा के निवास स्थान हाउस (नंबर 1193, सेक्टर - 18, चंडीगढ़) पर मुलाक़ात करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक, रिटायर्ड डीजीपी श्री पी. सी. डोगरा, रिटायर्ड जनरल बी. एस. जायसवाल, रिटायर्ड एयर मार्शल आर. एस. बेदी, रिटायर्ड डीजीपी श्री सुरेश अरोड़ा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि धारा 370 की समाप्ति से देश को अवगत कराने और जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए देशवासियों से एकजुट होने की अपील करने हेतु भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2019 तक पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान आयोजित कर रही है। ज्ञात हो कि कार्यकारी अध्यक्ष दो दिवसीय प्रवास पर आज से पश्चिम बंगाल में हैं जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। 

 

श्री नड्डा शाम 04:15 बजे प्रदेश कार्यालय, चंडीगढ़ में नवनिर्मित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वे प्रदेश कार्यालय में ही पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के उन्मूलन विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login