Press release by BJP National Media Head Shri Anil Baluni


10-10-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल, 11 अक्टूबर 2019 को हरियाणा के रेवाड़ी में जन-सभा और महेंद्रगढ़ एवं नारनौल में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे 

****************

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 11 अक्टूबर 2019, शुक्रवार को हरियाणा में रहेंगे जहां वे कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री नड्डा कल प्रातः 10:30 बजे रॉयल गार्डन (अभय सिंह चौक के निकट) रेवाड़ी में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

कार्यकारी अध्यक्ष दोपहर 12:15 बजे सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान , भोजावास (नागल चौधरी, महेंद्रगढ़) में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 01:15 बजे वे चितवन वाटिका, (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने) नारनौल में आयोजित एक और पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे।   

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login