Press Release by BJP National Media Head Shri Anil Baluni on 28 Jan 2019


28-01-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल एक दिवसीय प्रवास पर ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल सुबह 10:45 बजे भुबनेश्वर पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 11:15 बजे सत्याभामापुर स्थित उत्कल गौरव श्रद्धेय मधुसूदन दास जी के जन्म स्थान जायेंगे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

 

दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलिया, कटक (ओड़िशा) में विशाल कार्यकर्ता समावेश को संबोधित करेंगे।

 

अपराह्न तीन बजे श्री शाह पश्चिम बंगाल में पुरबा मेदिनीपुर जिले के काँथि रेलवे स्टेशन रोड मैदान, पद्मपुकरिया (कोंट्टई) में एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login