Press release by BJP National Media Head Shri Anil Baluni regarding BJP National President Shri J.P. Nadda ji’s Madhya Pradesh pravas


by Shri Jagat Prakash Nadda -
02-09-2023
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के मध्य प्रदेश प्रवास के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल रविवार (03 सितंबर 2023) को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सतना में रहेंगे जहां वे पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रमजन आशीर्वाद यात्राका शुभारंभ करेंगे।

 

श्री नड्डा रविवार को सुबह 10:25 बजे मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सतना के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्वाह्न 11:10 बजे श्री नड्डा सतना में ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भगवान श्री कामतानाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12:10 बजे मझगवां, जिला- सतना (मध्य प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रमजन आशीर्वाद यात्राको हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

 

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 18 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को राज्य में जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफ़ाश करने के लिएजन आशीर्वाद यात्रानिकालने का निर्णय लिया है। 3 से 6 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पांचजन आशीर्वाद यात्रानिकलेगी जो 25 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान ये यात्राएं लगभग 10 हजार किमी से अधिक की दूरी तय करेगी और राज्य के लगभग सभी विधानसभाओं को कवर करेगी।

 

****************

 

To Write Comment Please Login