Press Release : BJP National Media Head Shri Anil Baluni regarding Hon’ble BJP National President Shri J.P. Nadda ji's Uttar Pradesh pravas


by Shri Anil Baluni -
20-01-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के उत्तर प्रदेश प्रवास के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल आगरा में अलग-अलग बैठकों में लगभग 40 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

***************

श्री नड्डा कल बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे।

***************

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कल बरेली में जिले की विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।

***************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी कल शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे जहां वे कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

श्री नड्डा कल प्रातः 10 बजे आगरा पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 10:20 बजे वे कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट, आगरा में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात् वे इसी स्थान पर पूर्वाह्न 11:50 बजे अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दोपहर 02:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। अपराह्न 02:50 बजे वे आईआईएम हॉल, बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:45 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम 07:15 बजे वे बरेली जिले की 9 विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please Login