भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश प्रवास के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार को नगरोटा बगवां (कांगड़ा) में एक भव्य रोड शो करेंगे और एक विशाल जन-सभा को भी संबोधित करेंगे।
****************
श्री नड्डा 23 अप्रैल, शनिवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।
****************
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा 22 और 23 अप्रैल 2022 (शुक्रवार - शनिवार) को दो-दिवसीय प्रवास पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रहेंगे जहाँ वे कई सार्वजनिक एवं सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस महीने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह दूसरा हिमाचल प्रदेश का प्रवास कार्यक्रम है। इससे पहले श्री नड्डा 09-11 अप्रैल 2022, तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में शिमला और बिलासपुर के प्रवास पर थे।
श्री नड्डा कल 22 अप्रैल, शुक्रवार को नगरोटा बगवां बाजार में पूर्वाह्न 11:30 बजे एक भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो के पश्चात् वे नगरोटा बगवां बाजार में ही दोपहर 12 बजे एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। शाम 06:30 बजे श्री नड्डा ऐतिहासिक माँ चामुण्डा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और हिमाचल प्रदेश सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण की मंगलकामना करेंगे।
अगले दिन 23 अप्रैल, शनिवार को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः 09:30 बजे सर्किट हाउस, धर्मशाला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 11:20 बजे प्रसिद्ध माँ ब्रजेश्वरी माता मंदिर, कांगड़ा में माता के दर्शन करेंगे।
महेंद्र पांडेय
(कार्यालय सचिव)
To Write Comment Please Login