Press release - BJP National President Shri J.P. Nadda expressed deep grief over the loss of life and property due to heavy rains, cloud burst and landslides in Himachal Pradesh


by Shri Jagat Prakash Nadda -
14-08-2023
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से बात की 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के ऊना, सोलन, सिरमौर, और शिमला में जगह-जगह भारी बारिश, बादल फटने व भूस्खलन की त्रासदी से हुए जान-माल के नुकसान और तबाही के मद्देनजर आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से टेलीफोन पर बात की हिमाचल प्रदेश को श्री नरेन्द्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। श्री नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

 

श्री नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल से भी बात की और प्रदेश में हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन का सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संकट की इस घड़ी में आगे बढ़ कर प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई तबाही के कारण प्रदेश में जान-माल की व्यापक क्षति हुई है। कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई हैं, कई सड़कें बंद हैं और कई घर तबाह हो गए हैं।

 

श्री नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित गांव जादोन में बादल फटने व शिमला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर सभी को संबल प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।

 

पिछले महीने भी भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही हुई थी। तब भी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की थी और हर सभव सहायता पहुंचाई थी। उन्होंने 14 जुलाई को प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था।

 

Tweet -

https://twitter.com/JPNadda/status/1690962904173158400

****************

 

To Write Comment Please Login