Press Release by BJYM


26-07-2019
Press Release

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक : 26 जुलाई, 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एकत्रित की गई बाढ़ राहत सामग्री को असम के लिए रवाना किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, सांसद के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं के माध्यम से एकत्रीकरण किया।

इस अवसर पर भारत सरकार के रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, सूचना प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव, श्री अनिल जैन, श्री अरुण सिंह भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी श्री संजय मयूख उपस्थित हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने देशभर के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में अपने-अपने अनुसार बढ़ चढ़कर सहयोग देने का आह्वान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा की तरह इस बार भी प्राकृतिक आपदा के समय देश की जनता के साथ खड़ी है और लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में प्रयासरत है।

राहत सामग्री की पहली खेप में कपड़े, खाद्य सामग्री, जूते, दवाइयां, कम्बल आदि शामिल हैं।

To Write Comment Please Login