Press Release: Former MP Dr. Ashok Tanwar joining BJP in New Delhi


20-01-2024
Press Release

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक तंवर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक तंवर ने आज भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नायब सैनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी श्री अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता पर्ची देकर विधिवत उनका पार्टी परिवार में स्वागत किया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भाजपा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। श्री तंवर के साथ श्री अनूप पांडेय, श्री जगबीर झुनखेरा, श्री साहेब खान पटवारी, श्री अनिल भारद्वाज  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री अशोक तंवर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृव में श्री तंवर देश के विकास में योगदान करना चाहते हैं और हरियाणा में विकास यात्रा के सहभागी बनना चाहते हैं। उन्हें काम करने का पूरा अवसर मिलेगा।

 

श्री खट्टर ने कहा कि श्री तंवर जब कांग्रेस के सदस्य थे, तब उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही उन पर हमला कर दिया था। उस समय चर्चा हुई थी कि श्री अशोक तंवर जी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के द्वार हर उस व्यक्ति के लिए खुले हैं, जो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकसित भारत संकल्प को लेकर योगदान करना चाहता है। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय की मूल अवधारणा को लेकर चलती है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और कार्य करने भरपूर अवसर दिया जाता है। 

 

इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के प्रति आभार जताते हुए श्री अशोक तंवर ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और देश आने वाले कुछ वर्षों में विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। उन्हें अपना घर, पौष्टिक आहार और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं योजनाओं के कारण देश के प्रत्येक व्यक्ति आय दोगुनी हो गयी है।

 

श्री तंवर ने बताया कि रामलला के अयोध्या में विराजमान होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें और उनके साथियों को एक ऐसी पार्टी का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो विश्व भर में भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान और पुनर्जागरण के लिए संकल्पित है और इस कार्य के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकश नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर देश के विकास में काम करने का अवसर दिया है।

 

*********************

 

To Write Comment Please Login