Press Release : Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda & Union Minister Nadda offered prayers at Lalbaug Cha Raja, Chinchpokli Chintamani and Sarvjanik Ganesh Utsav Pandal in Mumbai


by Shri Jagat Prakash Nadda -
14-09-2024
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई (महाराष्ट्र) में लालबाग के राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि तथा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित विघ्नहर्ता भगवान् गणेश जी की पूजा-अर्चना की

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को मुंबई में लालबाग के राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि और बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित भगवान् गणेश जी के दर्शन एवं पूजन किये। ज्ञात हो कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा आज भगवान् विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लेने एक दिवसीय प्रवास पर मुंबई (महाराष्ट्र) पहुंचे हैं। वे पिछली बार भी गणेशोत्सव के दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त करने कई पंडालों में गए थे और भगवान् गणेश जी की पूजा-अर्चना की थी। श्री नड्डा का मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुचने पर सूबे के उप-मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित थे।

 

श्री नड्डा ने सबसे पहले परेल, मुंबई में “लालबाग के राजा” के दरबार गए और उनका दर्शन एवं पूजन-अर्चन करते हुए महाराष्ट्र सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण की मंगलकामना की। इसके पश्चात वे चिंचपोकली पहुंचे जहां उन्होंने चिंचपोकली के चिंतामणि भगवान् गणेश जी की की अराधना की। वे बांद्रा पश्चिम भी गए जहाँ उन्होंने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित विघ्नहर्ता गणेश जी के दर्शन एवं पूजन किये। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी और उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस जी के भी मुंबई स्थित आवास गए और वहां स्थापित भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन-पूजन किये। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक भी की।

************************

To Write Comment Please Login