Press Release : Hon'ble BJP National President Shri Nadda launched BJP's nationwide "Gaon Chalo Abhiyan" from Booth No 5/19, Bharwana, Palampur (Himachal Pradesh)


by Shri Jagat Prakash Nadda -
03-02-2024
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने पोलिंग बूथ नंबर 5/19, ब्लॉक भवारना स्थित जिया गाँव (पालमपुर विधानसभा, हिमाचल प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गाँव चलो अभियान' का शुभारंभ किया 

 

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से भाजपा के राष्ट्रव्यापी “गांव चलो अभियान” का हिमाचल प्रदेश में शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद श्रीमती इंदु गोस्वामी तथा प्रदेश महामंत्री श्री त्रिलोक कपूर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। ‘गाँव चलो अभियान' राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

हिमाचल प्रदेश में ‘गाँव चलो अभियान' के शुभारंभ पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने गाय को गुड़ भी खिलाया तथा गाँव के लोगों द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा। यह कार्यक्रम टू-वे (two-way) रहा जहाँ माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ग्रामीण लोगों से ‘गाँव चलो अभियान' के महत्व पर बात की, वहीं ग्रामीणों ने भी अपने विचार श्री नड्डा के समक्ष रखे।

 

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने गांव की जनता के साथ भेंट की, बूथ संख्या 5/19 की बैठक भी ली और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ है जहाँ भाजपा की ऐतिहासिक कार्यकारिणी हुई थी।

 

********************

 

 

To Write Comment Please Login