Press Release : Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji interacted with West Bengal BJP Karyakartas via NaMo App under "Mera Booth Sabse Majboot" programme


by Shri Narendra Modi -
04-04-2024
Press Release

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेनमो ऐप के माध्यम से 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बुधवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत  ‘नमो ऐप’ के माध्यम से भाजपा पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया। इस संवाद में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं ऊर्जावर्धन किया और भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भाजपा पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम की सराहना की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट को पर्दे के पीछे एक दूसरे का सहयोगी बताते हुए इनकी सच्चाई कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। साथ ही, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप के मुख्य बिंदु

 

·       पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपने जीवन को संकट में डालकर भी जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं और वे जिन विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं, भारतीय जनता पार्टी इन कार्यकर्ताओं की सराहना करती है।

·       भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निडर होकर सदैव जनसेवा के लिए अपने बूथ पर डटे रहते हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंसा का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता को जनता से मिलने की रोकने की कोशिश होती है।

·       क्या पश्चिम बंगाल के लोग यह जानते हैं कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देती हैं? पिछले 10 वर्षों में, भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों के लिए, विशेषकर नारी शक्ति के लिए लगातार काम किया है।

·       भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता का निर्वहन करते हैं। आप लोगों की कड़ी मेहनत से आज पश्चिम बंगाल के लोगों का भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा निरंतर बढ़ रहा है।

·       पश्चिम बंगाल के चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती चुनावी हिंसा की है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को हर मतदाता के घर पहुंचकर उन्हें निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।

·       पिछले 10 वर्षों में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति सहित पूरे देश के लिए कई कल्याणाकारी कार्य किए हैं।

·       मैं आपसे उन सभी योजनाओं की सूची बनाने का आग्रह करता हूं, जो पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती हैं और लोगों को जागरुक करें कि ममता बनर्जी ही उनकी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इसके कारण बताएं।

·       पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए कई रास्ते बनाए हैं। हम युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित हैं।

·       पिछले 10 वर्षों में जो विकास हुआ है वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

·       सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जिसके परिणामस्वरूप आज करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। मोदी सरकार की नीयत सही है, इसलिए नतीजे भी सही हैं।

·       पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदल कर अपने नाम से प्रचारित करती है। पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि बंगाल सरकार न तो केंद्रीय योजनाओं को लागू करती है और न ही लोगों के लिए काम करती है। सरकारी खजाने की लूट और गुंडों का संरक्षण ही टीएमसी सरकार का एजेंडा हो गया है।

·       पश्चिम बंगाल सरकार के महत्वपूर्ण विभाग जेल से चल रहे हैं। इस सरकार में न तो लोगों का जीवन और न ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है।

·       पश्चिम बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी को नई उम्मीद से देखते हैं। बंगाल में लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस सिर्फ जनता के सामने एक दूसरे के विरोधी हैं, असल में वे सहयोगी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि हमने भ्रष्ट नेताओं पर नकेल कसी है।

·       हर चुनाव से पहले टीएमसी किसी न किसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के कामों को रोकने की कोशिश करती है। देश ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धमकियों के बाद भी कैसे काम करके दिखाया है। आप सभी एक बार फिर से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे।

·       देश को आगे ले जाने में पश्चिम बंगाल एक अहम भूमिका निभाने वाला है, आज पश्चिम बंगाल के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और गरीब सहित सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत उत्साहित हैं और कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह को मत में बदलना है।  

 

***************************************


 

To Write Comment Please Login