Press release : Hon'ble Union Home Minister & BJP National President Shri Amit Shah.


22-07-2019
Press Release

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग समग्र देशवासियों के लिये ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मैं इसके लिए इसरो और इस मिशन में अहर्निश कार्यरत सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ

**********

मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का शुक्रिया अदा करता हूं कि वे हमारे संस्थानों को इस तरह के शानदार काम करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं

**********

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए मिसाल कायम की है

**********

एक महान राष्ट्र को इस अतुलनीय उपलब्धि पर गर्व है क्योंकि हम चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव के हिस्से पर उतरने की कोशिश करेंगे जहां आज तक कोई भी देश पहुंच नहीं पाया है। चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग इस दिशा में एक और मील का पत्थर है

**********

इसरो ने हाल के वर्षों में एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने के साथ-साथ मंगलयान और चंद्रयान-1 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है

**********

 

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग को देश के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) एवं इस मिशन में कार्यरत सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी।

 

श्री शाह ने कहा कि चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए मिसाल कायम की है। एक महान राष्ट्र को इस अतुलनीय उपलब्धि पर गर्व है क्योंकि हम चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव के हिस्से पर उतरने की कोशिश करेंगे जहां आज तक कोई भी देश पहुंच नहीं पाया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी का शुक्रिया अदा करता हूं कि वे हमारे संस्थानों को इस तरह के शानदार काम करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं।

 

श्री शाह ने कहा कि इसरो ने हाल के वर्षों में एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने के साथ-साथ मंगलयान और चंद्रयान-1 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है। यह समस्त देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला है। चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग इस दिशा में एक और मील का पत्थर है।

 

ज्ञात हो कि आज दोपहर 2.43 बजे ISRO ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया। अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की लगभग 48 दिनों की यात्रा शुरू हो गई है। करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 ने पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

 

Tweet:

 

https://twitter.com/AmitShah/status/1153247108041830400

 

I congratulate our scientists at

@isro for the successful launch of #Chandrayaan2 and setting yet another benchmark in the field of space technology. A grateful nation is proud of them.

 

I also thank PM Modi ji for encouraging our institutions for setting new standards everytime.

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please Login