Press Release : Senior BJP Leader & Rashtriya Nirvachan Adhikari Shri Radhamohan Singh


13-08-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री राधामोहन सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ नेता श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की राष्ट्रीय निर्वाचन समिति की बैठक हुई जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी ने किया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री राधामोहन सिंह ने गहन बैठक के बाद पार्टी के संगठनात्मक स्तर के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जो निम्नलिखित है:

 

  • 11 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2019 तक बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा
  • 11 अक्टूबर 2019 से 31 अक्टूबर 2019 तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा और मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा
  • 11 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019 तक जिला अध्यक्षों तथा प्रदेश परिषद् सदस्यों का चुनाव होगा
  • 01 दिसंबर 2019 से 15 दिसंबर 2019 तक प्रदेश अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों का चुनाव होगा

 

यह चुनाव कार्यक्रम 06 जुलाई 2019 से 11 अगस्त 2019 तक चलने वाले सदस्यता अभियान की ही कड़ी में है जिसे 20 अगस्त तक बढ़ाया गया है। साथ ही साथ, अब सक्रिय सदस्यता पंजीकरण अभियान भी 11 अगस्त से लेकर 30 अगस्त 2019 तक संपन्न किया जाएगा। संगठनात्मक चुनावों के बीच 10 दिन का अंतराल रखा गया है जो शिकायत निवारण तथा अगले चरण की तैयारी के लिए है।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login