Press : Shri Rajnath Singh on Congress violate the public trust


16-11-2013
Press Release

कांग्रेस ने जनता के भरोसे को तोड़ा है- राजनाथ सिंह

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को दुनिया के उच्च शिखर पर बैठाना ही हमारा लक्ष्य है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र की कांग्रेस गठबंधन सरकार ने भारत के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हुए देश को गर्त में ढकेला है। देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और घोटाले कर विश्व रिकार्ड बनाया है। जनता से वादा खिलाफी करते हुए महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के भरोसे को तोड़ा है और इसके बाद तो कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नक्सलवाद और उग्रवाद, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्यों को भरोसे में लेते हुए स्पष्ट तौर पर कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रधानमंत्री मोदी को घोषित किया है पर कांग्रेस ने अब तक अपने प्रधानमंत्री का नाम नहीं बताया है। देश जानना चाहता है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा लेकिन कांग्रसी नाम सामने करने से डर रहे हैं।

कांग्रेस मुद्दो के अभाव में भाजपा पर अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कांग्रेस के लोग सिर्फ हल्ला करते हुए जनता को गुमराह करने में लगी है। देश की जनता को कांग्रेस के अनर्गल और बेबुनियाद आरोपों से प्रभावित होने वाली नहीं ।

कांग्रेस द्वारा मोदी जी के बारे में पुनर्विचार करने के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक कहा कि मोदी को लेकर भाजपा दृढ़ है और पुनर्विचार करने का कोई प्रश्न नहीं उठता। कांग्रेस जितने भी अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाएगी भाजपा उतनी ही शक्तिशाली होकर उभरेगी।

उन्होंने कांग्रेस के लोगों से अपील की कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव स्पष्ट माहौल में होने दीजिए। किसी भी परिस्थिति में मर्यादाएं नहीं टूटनी चाहिए। कांग्रेसी जिस तरह से मर्यादाएं तोड़ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि कांग्रेसी अभी से अपनी हार मान चुके हैं। कांग्रेस के नेता देश - प्रदेश में अपनी मर्यादाओं को तोड़ रहे हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूँ कि जिस तरह से कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के भावी प्रधानमंत्री भाई नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है वह उसके मानसिक दीवालियेपन की परिचायक है। चुनाव को प्रभावित करने की कांग्रेस की हर कोशिश विफल होगी। भाजपा किसी भी सूरत में नरेन्द्र मोदी पर पुनर्विचार नहीं करने वाली, बल्कि इन आरोपों को बेबुनियाद सिद्ध करके श्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होकर उभरेंगे। चुनाव में चार साल पुरानी सीडी लेकर कांग्रेसी मोदी पर जो आरोप लगा रहे हैं उसमें रंच मात्र भी सच्चाई नहीं है यह सब जनता का ध्यान भटकाने की असफल कोशिश ही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुफ्त में 35 किलो चावल देने की बात कह रही है लेकिन कांग्रेसी शायद यह नहीं जानते कि छत्तीसगढ़ की जनता को बख्शीश नहीं सम्मान चाहिए। छत्तीसगढ़ के लोग भले ही गरीब हों लेकिन स्वाभिमानी है और उन्हें मुफ्त में कोई चीज नहीं चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताए कि वह देश के कितने कांग्रेसी राज्यों में मुफ्त में चावल, दाल, नमक दे रही है? छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे नक्सलवाद को लेकर कहा कि नक्सलवाद किसी राज्य की नहीं बल्कि यह एक राष्ट्रीय समस्या के तौर पर उभरी है। अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कम हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सलवाद को चुनौती मानते हुए इसके लिये केंद्र से बार- बार सहयोग मांगा है लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है। देश में नक्सलवाद हो या आतंकवाद पर कार्रवाई करने के पहले सभी राज्यों को विश्वास में लेना चाहिए।

To Write Comment Please Login