Press statement by BJP National Spokesperson Dr. Sambit Patra


by Shri Sambit Patra -
12-09-2022
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा का प्रेस वक्तव्य

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज केन्द्रीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर देश में हिंसा और आगजनी भड़काने का आरोप लगाते हुए राहुल गाँधी से कुछ सवाल किए।

 

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की यह कोई भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि भारत तोड़ो और भारत जलाओ यात्रा है।

 

·        राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सोच समझकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आतंकवादियों को एक संदेश दे रहे हैं कि केरल में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को खत्म करो।

 

·        भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि कांग्रेस पार्टी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट से हिंसा और आगजनी को प्रोत्साहित करने वाले पोस्ट को तुरंत हटाए।

 

·        पिछले कुछ वर्षों से केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्त्ताओं एवं समर्थकों की हत्याएं हुई हैं। केरल एक तरह से किलिंग फिल्ड्स बन गया है।

 

·        देश में आग लगाने वाले फोटो संदेश देना किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि भारतीय राजनीति में हिंसा और आगजनी की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने इस तरह का ट्वीट कर एक तरह से गंदी राजनीति का परिचय दिया है।

 

·        पार्ट टाईम राजनीति करने वाले कभी भी भारत माता के सच्चे सेवक नहीं हो सकते हैं। राहुल गांधी पार्ट टाईम राजनीति करते हैं और अधिकांश समय विदेशों में रहते हैं। ऐसे लोग हिन्दुस्तान को क्या जानेंगें ?  ये लोग लोग सही मायने में भारत जोड़ो यात्रा करने में अक्षम है।

 

राहुल गांधी एवं उनके पूरे परिवार तथा कांग्रेस पार्टी को नफ़रत और विद्वेष से प्यार है। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और उनके परिवार के निर्देश पर सिंख दंगे हुए, जिसमें 5,000 से ज्यादा सिखों की निर्मम हत्या कर दी।

 

डॉ. संबित पात्र ने राहुल गाँधी से सवाल पूछे -:

 

·        सबसे महत्वपूर्ण और पहला सवाल - राहुल गांधी, आपको आखिर आग से इतना ज्यादा प्यार क्यों है?

 

·        दूसरा सवाल – कांग्रेस के सोशल मीडिया साईट से आज जो फोटो ट्वीट किया गया, क्या राहुल गांधी इस संदेश के माध्यम से देश में हिंसा और आगजनी का माहौल बनाना चाहते हैं?

 

·        तीसरा सवाल - क्या राहुल गांधी आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं एवं समर्थकों को जिन्दा जलाना चाहते हैं?

 

कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले फोटो पोस्ट कर पुख्ता सबूत दिया गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो आंदोलन नहीं, बल्कि यह भारत तोड़ो और आग जलाओ आंदोलन है।

 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी इससे पहले भी कई बार देश में आग लगाने वाले बयान दे चुके हैं।

 

·        वर्ष 2021-22 में राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि पूरे भारतवर्ष में किरोसीन छिड़के गए हैं। केवल माचिस की एक तिल्ली की आवश्यकता है, भारत में आग लग जाएगी। इस प्रकार, अपने बयान से राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत को जलाने का षडयंत्र किया।

 

·        मई 2022 में कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने राजस्थान में कहा था कि कुछ महीने इंतजार कीजिए,  पूरे हिन्दूस्तान में आग लग जाएगी।

 

·        वर्ष 2021 में राहुल गांधी ने कृषि बिल पर कहा था कि किसान जब कृषि बिल के बारे में जानेंगे तब पूरे देश में आग लग जाएगी।

 

·        अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी ने कहा था कि युवकों को हिन्दुस्तान में आग लगा देनी चाहिए। हिन्दुस्तान में आगजनी होनी चाहिए।

 

देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस पार्टी “भारत तोड़ो और आग जलाओ यात्रा” निकाल रही है।

·        देश विरोधी बातें करने वाले और भारत माता को गाली देने वालों के साथ राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के नेता बैठक करते हैं। राहुल गांधी उन लोगों से मिलते हैं, जो कहते हैं कि भारत माता की धूल लगने से बीमारी हो जाएगी।

 

·        भारत विरोधी और हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले लोगों से मिलने के लिए राहुल गाँधी के पास बहुत समय होते हैं, किन्तु स्वतंत्रता सेनानी के मेमोरियल का उद्घाटन करने के लिए उनके पास समय नहीं होता जबकि तिरुवनंतपुरम में महान स्वतंत्रता सेनानी के. ई. मेमन और पी. गोपीनाथन नय्यर जी के मेमोरियल का उद्धाटन करने के लिए राहुल गांधी ने समय दिया था। राहुल गांधी की जगह कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर एवं केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ही पहुंचे। इस पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की ओर से जब आपत्ति जतायी गई, तब शशि थरूर को हाथ जोड़कर क्षमा याचना करनी पड़ी।

 

भारत जोड़ो की बात जहां भी होगी, वहां राहुल गांधी मौजुद नहीं रहते, बल्कि भारत तेरे टुकड़े होंगे- इंशा अल्लाह- इंशा अल्लाह! जैसे भारत विरोधी नारे जहां भी लगते हैं, राहुल गांधी वहां मौजूद रहते हैं।

To Write Comment Please Login