प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लुंगलेई, मिजोरम में आयोजित विशाल जन-सभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
मिजोरम की जनता भूली नहीं है कि जब मैंने उत्तर-पूर्व की स्थानीय वेशभूषा को पहना था तो किस तरह से कांग्रेस ने आउटलैंडेड कहते हुए मेरी वेशभूषा का मजाक उड़ाया था और नॉर्थ-ईस्ट के कल्चर का अपमान किया था ************ कांग्रेस की प्राथमिकता मिजोरम का विकास नहीं, यहाँ की सत्ता हासिल करना है जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता मिजोरम सहित पूर्वोत्तर का सर्वांगीण विकास है। नॉर्थ-ईस्ट अब बंद, बंदूक और ब्लॉकऐड से आगे बढ़ चुका है और इसका अनुभव उत्तर-पूर्व की जनता भी कर रही है ************ छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। अब मिजोरम की जनता की जिम्मेदारी है कि वे यहाँ से भी कांग्रेस की इस करप्शन वाली कल्चर का खात्मा करें ************ भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर के विकास के प्रति समर्पित है, हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना है। मिजो समाज के संवैधानिक अधिकार की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी ************ हमारा फोकस विशेषतौर पर हाईवे, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे कनेक्टिविटी डेवलप करना है। ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू ट्रांसपोर्टेशन यहां के विकास के लिए हमारा एजेंडा है ************ मिजोरम की कांग्रेस सरकार की गलत कार्य-संस्कृति की वजह से राज्य का विकास रुका पड़ा है। राज्य के विकास के लिए केंद्र से 250 करोड़ रुपए भेजे गए जिनमें से तकरीबन सवा सौ करोड़ रुपये का इस्तेमाल कांग्रेस सरकार ने किया ही नहीं और जो खर्च किए भी हैं उनका हिसाब भी उन्होंने आज तक नहीं दिया ************ देश अब कांग्रेस की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति को समझ चुका है और यही कारण है कि अब कांग्रेस पार्टी दो-तीन राज्यों तक ही सीमित होकर रह गई है। कांग्रेस विकास वाली नहीं बल्कि लटकाने, भटकाने और अटकाने वाली पार्टी है ************ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकारों को अरुणाचल से ईटानगर तक और कोहिमा से आइजॉल तक हर किसी ने सराहा है क्योंकि एक्ट ईस्ट और एक्ट फर्स्ट फॉर नॉर्थ ईस्ट की नीति पर चलते हुए हमने पिछले साढ़े चार साल में पूर्वोत्तर के राज्यों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा है ************ कांग्रेस जब तक केंद्र में थी तब तक बैंबू को काटने पर रोक थी लेकिन, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद बैंबू को पेड़ की बजाय घास की श्रेणी में लाया गया जिससे अब लोग बैंबू की खेती कर इसका व्यावसायिक इस्तेमाल भी कर सकते हैं ************ पूर्वोत्तर और खासकर मिजोरम के लोगों का खेल में प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। फुटबॉल मिजोरम का पैशन है। मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद फुटबॉल को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के प्रयास तेज किए जाएंगे ************
|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज, शुक्रवार को मिजोरम के लुंगलेई में एक विशाल जन-सभा को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार को विकास को अटकाने, भटकाने और लटकाने की सरकार बताते हुए उस पर करारा प्रहार किया।
श्री मोदी ने कहा कि मिजोरम के पास खान-पान, नृत्य और संस्कृति की एक अनोखी और अद्भुद विरासत है। उन्होंने राज्य की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि आपको याद होगा जब मैंने उत्तर-पूर्व की स्थानीय वेशभूषा को पहना था तो किस तरह से कांग्रेस ने आउटलैंडेड कहते हुए मेरी वेशभूषा का मजाक उड़ाया था और नॉर्थ-ईस्ट के कल्चर का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भारतीय संस्कृति तथा परम्पराओं को दूर-दूर तक प्रसारित करने तथा उन्हें पहचान दिलाने के लिए काम किया है लेकिन दुःख तब होता है जब मैं कांग्रेस के नेताओं को उन्हीं परम्पराओं का अपमान करते हुए देखता हूं।
उन्होंने कहा कि मिजोरम में कांग्रेस के इतने वर्षों के लंबे शासन के नतीजे इस बात का गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार को मिजोरम के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता मिजोरम का विकास नहीं, यहाँ की सत्ता हासिल करना है जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता मिजोरम सहित पूर्वोत्तर का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति को समझ चुका है और यही कारण है कि अब कांग्रेस पार्टी दो-तीन राज्यों तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। अब मिजोरम की जनता की जिम्मेदारी है कि वे यहाँ से भी कांग्रेस की इस करप्शन वाली कल्चर का खात्मा करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल देश के विकास को ध्येय बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर के विकास के प्रति समर्पित है, हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना है। मिजो समाज के संवैधानिक अधिकार की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी।
श्री मोदी ने कहा कि मिजोरम की कांग्रेस सरकार की गलत कार्य-संस्कृति की वजह से राज्य का विकास रुका पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कुछ ख़ास लोगों के लिए योजनाएं बनाती है। इतना तक कि कांग्रेस राज्य सरकार के छोटे-मोटे ठेकों में भी खेल करती है। उन्होंने कांग्रेस पर केंद्र से भेजे बजट का सही इस्तेमाल न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिजोरम के विकास के लिए केंद्र से 250 करोड़ रुपए भेजे गए जिनमें से तकरीबन सवा सौ करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य की कांग्रेस सरकार ने किया ही नहीं और जो खर्च किए भी हैं उनका हिसाब आज तक उन्होंने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को घर देने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार इसके लिए भी कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क के साथ-साथ बिजली की हालत भी खस्ता है और ये दोनों विभाग मुख्यमंत्री जी के पास है। गांव-गांव में लोग बिजली की कटौती से परेशान हैं। मिजोरम में सड़कों का ये हाल तब है जब मुख्यमंत्री खुद PWD के भी मंत्री हैं। बरसों से PWD मंत्रालय उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास वाली नहीं बल्कि लटकाने, भटकाने और अटकाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट अब बंद, बंदूक और ब्लॉकऐड से आगे बढ़ चुका है और इसका अनुभव उत्तर-पूर्व की जनता भी कर रही है।
श्री मोदी ने कहा कि एक्ट ईस्ट और एक्ट फर्स्ट फॉर नॉर्थ ईस्ट की नीति पर चलते हुए हमने पिछले साढ़े चार साल में पूर्वोत्तर के राज्यों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन ने पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में विकास की गति को और तेज किया है, अब मिजोरम की बारी है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आज 94,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत से 15 नई रेल लाइनें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि भारत का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों की राजधानियों को रेलवे से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे का अभियान जारी है। इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस पर पहले से 3 गुना ज्यादा रफ्तार से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस विशेषतौर पर हाईवे, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे कनेक्टिविटी डेवलप करना है। ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू ट्रांसपोर्टेशन यहां के विकास के लिए हमारा एजेंडा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकारों को अरुणाचल से ईटानगर तक और कोहिमा से आइजॉल तक हर किसी ने सराहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर इसलिए है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इसे पूर्वी देशों के साथ भारत को जोड़ने का गेटवे बनाया, हमने यहां शांति स्थापित करने के सफल प्रयास किए जिसके परिणाम आज धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एक्ट-ईस्ट पॉलिसी ने उत्तर-पूर्वी इलाकों में विकास कार्य की गति तेज की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब तक केंद्र में थी तब तक बैंबू को काटने पर रोक थी लेकिन, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद बैंबू को पेड़ की बजाय घास की श्रेणी में लाया गया जिससे अब लोग बैंबू की खेती कर इसका व्यावसायिक इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
खेल क्षेत्र में पूर्वोत्तर के योगदान की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर और खासकर मिजोरम के लोगों का खेल में प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। फुटबॉल मिजोरम का पैशन है। मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद फुटबॉल को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना से मिजोरम की 25,000 माताओं को फायदा पहुंचा। साथ ही जन-धन योजना के तहत मिजोरम के 3 लाख लोगों के बैंक एकाउंट खोले गए।
(महेंद्र पांडेय)
कार्यालय सचिव
To Write Comment Please Login