Salient points of press conference of BJP National Spokesperson Dr. Sambit Patra


22-06-2021
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के मीडिया में अनर्गल प्रलाप पर जोरदार पलटवार किया।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए, तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने का हरसंभव प्रयास किया है। उनकी तरफ से कहीं कहीं भारत की कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को कमजोर करने का अथक परिश्रम किया गया।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब भी भारतवर्ष में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं कहीं कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया। पूरे देश में इस विषय को लेकर एक पॉजिटिविटी देखने को मिली। लेकिन इस बीच आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी द्वारा कथित श्वेत पत्र जारी करना दुखद और खेदजनक है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जब देश में पहली बार लॉकडाउन लगाया, तो राहुल गांधी ने उसे तुगलकी लॉकडाउन बताया। अब कह रहे कि समय पर लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया। पहले कहा कि हमें वैक्सीन चाहिए। अब कह रहे हैं कि वैक्सीन में गाय की सीरम है। पहले कहा कि राज्यों को वैक्सीन खरीद का अधिकार देना चाहिए। जब केंद्र ने राज्यों को अधिकार दे दिया तो कहने लगे कि ये काम तो केंद्र को करना चाहिए। एक आरोप लगाया कि विपक्ष शासित राज्यों को वैक्सीन क्यों नहीं दी जा रही है? इस सवाल के बीच पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य कोवैक्सिन लेने से इनकार करते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन कि बर्बादी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती है। पंजाब में तो वैक्सीन घोटाला हो जाता है और राजस्थान में तो वैक्सीन को कचरे में फेंक दिया जाता है, जला दिया जाता है और मिट्टी में दफन कर दिया जाता है। इस तरह कई बाधाएं राहुल और कांग्रेस पार्टी ने कोरोना की लड़ाई के बीच खड़ी की हैं।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई। कांग्रेस शासित राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा और सर्वाधिक मामले आए। सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं। वहां सर्वाधिक मृत्यु दर रही। श्वेत पत्र जारी करने वालों को इस पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि

 

  • दूसरी लहर कहां से शुरू हुई? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई।
  • किन राज्यों में दूसरी लहर का सबसे बड़ा असर पड़ा और सबसे ज्यादा मामले आए? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य
  • सर्वाधिक मृत्यु दूसरी लहर में किन राज्यों में हुई? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्यों में
  • किन राज्यों में वैक्सीन को लेकर हाहाकार मचा और किन राज्यों ने वैक्सीन से इनकार किया? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य
  • सर्वाधिक पॉजिटिव रेट कोरोना को लेकर किन राज्यों में रहा? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य
  • किन राज्यों ने वैक्सिनेशन को लेकर डीसेंट्रेलाइजेशन मांगा था? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य
  • किन लोगों ने यू टर्न करते हुए डीसेंट्रलाइजेशन के बाद सेंट्रेलाइजेशन चाहा? उत्तर - कांग्रेस।
  • महावैक्सिनेशन के दिन किन राज्यों में कम वैक्सिनेशन हुआ? उत्तर - कांग्रेस शासित राज्य।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी कब तक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जमीन पर जाएं और कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर वैक्सीनेशन का जायजा लें। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि पंजाब में हुए वैक्सीन घोटाले पर राहुल चुप क्यों हैं?

 

डॉ पात्रा ने एक बार फिर सवाल किया कि क्या राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका वाड्रा ने वैक्सीन लगवाई है, क्योंकि यही कांग्रेस का प्रथम परिवार हैं। उन्होंने राहुल गांधी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को 15 अप्रैल को कोरोना हुआ था, फिर भी वह बीमारी एवं वैक्सीन पर राजनीति करते रहे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please Login