Salient points of speech of BJP National President Shri J.P. Nadda while addressing Prabhavi Matdaata Samvad in Noida (U.P.)


by Shri Jagat Prakash Nadda -
05-02-2022
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश की जनता से जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार पुनः भारी बहुमत से भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का मन बना लिया है।

 

प्रभावी मतदाता संवाद के मुख्य बिंदु:

 

       सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने कोरोना के समय देश और उत्तर प्रदेश की आम जनता को बीच मंझधार में छोड़ दिया था। वैसे ये पार्टियां केवल कोरोना के काल में ही नहीं, विगत पांच वर्षों से ही क्वारंटाइन चल रही हैं। ये लोग हर मुश्किल काल में जनता का साथ छोड़ देते हैं। ये केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है जो हर वक्त जनता के साथ खड़ी रही।

 

       मैं उत्तर प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहना चाहता हूँ कि वे इस चुनाव में इस आधार पर मतदान करें कि किसी पार्टी ने अपने शासनकाल में क्या किया है।

 

       सपा की उपलब्धियां हैं दंगे, भ्रष्टाचार, आतंकियों का संरक्षण, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देना। भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

 

       योगी आदित्यनाथ सरकार में उत्तर प्रदेश को गुंडा राज और माफिया राज से मुक्ति मिली है। रेत माफिया, खनन माफिया, अपहरण माफिया के अत्याचार से भी उत्तर प्रदेश की जनता को मुक्ति मिली है।

 

       मुजफ्फरनगर के दंगों के दंश को यूपी की जनता भूली नहीं है। ये वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते मुजफ्फरनगर के दंगों के आरोपी मौलाना को प्लेन से दिल्ली बुलवा कर उसकी मेहमाननवाजी की थी। ये कैसा मुख्यमंत्री था जो एक ओर तो संविधान की शपथ ले रहा था, वहीं दूसरी ओर दंगों के आरोपियों को सम्मान भी दे रहा था। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो जनता की परवाह कौन करेगा? 

 

       सपा की सरकार में माफियाओं के अत्याचार से परेशान होकर सैकड़ों लोगों को कैराना से पलायन करना पड़ा था। ये कैसा अन्धविश्वास है कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव एक बार भी नोएडा नहीं आये।

 

       गोरखपुर सीरियल बम ब्लास्ट और रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के आरोपी आतंकियों को मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बचाने की पुरजोर कोशिश की थी। अगर कोर्ट ने इन सिफारिशों को मान लिया होता तो आप समझ सकते हैं कि क्या स्थिति होती? ये तो अदालत थी जिसने अखिलेश यादव की सिफारिशों को मानने से इनकार कर दिया और सुनवाई के बाद कई आतंकियों को सजा--मौत हुई और कई को उम्रकैद। जो मुख्यमंत्री आतंकियों को बचाए, ऐसे नेता से हम उत्तर प्रदेश की सुरक्षा की क्या आशा कर सकते हैं?

 

       सपा के लिएगुंडा' शब्द बहुत ही हल्का है। आज भी उनकी भाषा देखिये, रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया। यदि गुंडे नहीं होंगे तो उनका कार्यकर्ता ही नहीं होगा। योगी आदित्यनाथ जी ने बार-बार नोएडा का दौरा किया - यहाँ के विकास के लिए।

 

       सपा, बसपा और कांग्रेस केवल और केवल अपने-अपने परिवार का भला करती है। ये समाज को तोड़ते हैं, हम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना, जन-धन योजना, उजाला योजना - ये सारी योजनायें बताती है कि हमारी नीति क्या है और हमारी नीयत क्या हैं।

 

       कोरोना काल में हमारे प्रधानमंत्री जी का एकमात्र ध्येय था कि देश में कोई भी भूखा न रहे। विगत दो वर्षों से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। यूपी में भी लगभग 15 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए हैं।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में पांच साल में यूपी में विकास की नई धारा बही है। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, पांच नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट पर काम हो रहा है। उन्हें ये विकास कैसे दिखेगा, उनका विकास तो परिवार का विकास है। ये एक्सपेस वे नहीं, विकास का हाइवे है।

 

       इस बजट में लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये एमएसपी पर फसलों की खरीद और जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना पर लगभग 44 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इससे बुंदेलखंड में पानी की समस्या तो हल होगी है, लाखों हेक्टेयर भूमि भी सिंचित होगी।

 

       कभी उत्तर प्रदेश बीमारु राज्य के रूप में जाना जाता है। विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश देश की 7वीं अर्थव्यवस्था से देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है।

 

       नोएडा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रेटर नोएडा में 6,589, नोएडा में 2,721 और दादरी में 3,754 आवास बने। सौभाग्य योजना में नोएडा में लगभग 23,850 घरों में बिजली पहुंचाई गई है। लगभग 11,433 इज्जत घर बने हैं। यहाँ फिल्म सिटी बन रहा है, यहाँ आईटी इलेक्ट्रॉनिक हब बन रहा है। यहाँ सॉफ्टवेयर पार्क, डेटा सेंटर, अपेरल पार्क और टॉय सिटी बन रहा है। एलीवेटेड रोड बन रहे हैं, एसईजेड तक एक और एलिवेटेड सड़क बन रही है। यहाँ पर किसी भी परियोजना की लागत 500 करोड़ रुपये से कम का नहीं है। नोएडा लगातार प्रोग्रेसिव कहानी लिख रहा है।

 

       माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रेरा की समस्या का समाधान करने का काम किया है। चुनाव बाद इसकी बाकी समस्या का भी संपूर्ण समाधान किया जाएगा। कई कंपनियों ने नोएडा में इन्वेस्टमेंट करना शुरू किया है। एक समय था, जब लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन आज निवेश हो रहा है। नोएडा इन्वेस्टमेंट का एक प्रमुख सेंटर बन कर उभरा है। ऐसा इसलिए कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please Login